Search

किरीबुरू : झारखंड व ओडिशा खान समूह के तीन अधिकारियों को दी गई पदोन्नति

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल, बीएसएल की झारखंड खान समूह के दो अधिकारियों को पदोन्नति देकर महाप्रबंधक से मुख्य महाप्रबंधक बनाया गया. झारखंड खान समूह के महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) श्याम सुंदर साह को पदोन्नति देकर मुख्य महाप्रबंधक (मेंटेनेंस), झारखंड खान समूह बनाया गया. झारखंड खान समूह (कौंट्रेक्ट सेल) के महाप्रबंधक सुधीर शर्मा को पदोन्नति देकर मुख्य महाप्रबंधक (कौंट्रेक्ट सेल), झारखंड खान समूह बनाया गया. इसे भी पढ़ें :लालू">https://lagatar.in/lalu-raths-charioteer-vijay-yadav-dies-body-brought-to-party-headquarters/">लालू

रथ के सारथी विजय यादव का निधन, पार्टी मुख्यालय लाया गया पार्थिव शरीर
इसके अलावे ओडिशा खान समूह के महाप्रबंधक (इ एंड एल) श्रीनिवास मल्ला को पदोन्नति देकर मुख्य महाप्रबंधक (इ एंड एल) बनाया गया. श्रीनिवास मल्ला पहले ओडिशा के अलावे झारखंड खान समूह का पर्यावरण व लीज से संबंधित मामले को देखते थे. उन्हें अभी भी दोनों राज्यों में स्थित सेल की खदानों के पर्यावरण व लीज से संबंधित कार्य देखने की जिम्मेदारी दी गई है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-police-caught-two-thieves-stealing-scrap-from-the-police-station-red-handed/">आदित्यपुर

: थाना से स्क्रैप चुराते दो चोर को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp