Search

किरीबुरु : सेल और आईआरएनएल में 29-30 जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल स्थगित

  • केन्द्रीय सीएलसी की अध्यक्षता में आयोजित त्रिपक्षीय वार्ता के बाद लिया गया निर्णय
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु खदान में सेलकर्मियों का संयुक्त मोर्चा (बीएमएस को छोड़कर) द्वारा 29 एवं 30 जनवरी को आहुत दो दिवसीय हड़ताल को मुख्य श्रम आयुक्त (केन्द्रीय) की अध्यक्षता में दिल्ली में आयोजित सेल प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद तत्काल स्थगित किया. इसकी जानकारी एटक, मेघाहातुबुरु के महामंत्री गुंजन कुमार ने दी. उन्होंने बताया की आज केन्द्रीय मुख्य श्रम आयुक्त की अध्यक्षता व संयुक्त चर्चा में सेल प्रबंधन एवं यूनियन/फेडरेशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-devotees-gathered-in-the-annual-festival-of-kali-temple/">रांची

: काली मंदिर के वार्षिकोत्सव में उमड़े श्रद्धालु
प्रारंभ में सीएलसी ने पार्टियों को अवगत कराया कि विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न यूनियनों/फेडरेशनों द्वारा दिए गए हड़ताल नोटिस को इस कार्यालय द्वारा गंभीरता से लिया गया है क्योंकि प्रमुख मुद्दे एक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं थे. इसके बाद यूनियनों के प्रतिनिधियों ने सीएलसी को आरआईएनएल के मुद्दों सहित सभी मुद्दों को विस्तार से अवगत कराया. फिर प्रबंधन ने सीएलसी के समक्ष मुद्दों पर अपना विचार प्रस्तुत किया और यूनियनों से हड़ताल नहीं करने की अपील की. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jannayak-karpuri-thakur-was-the-messiah-of-social-justice-purendra/">आदित्यपुर

: जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के मसीहा थे : पुरेंद्र
विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के बाद, यूनियन प्रतिनिधियों ने निम्नलिखित पांच प्रमुख मुद्दों पर प्रकाश डाला. इसमें एनजेसीएस समझौते को अंतिम रूप देना और 39 माह का बकाया राशी का भुगतान करना. एचआरए, रात्रि पाली भत्ता, कठिन क्षेत्र भत्ता, खान भत्ते सहित अन्य विभिन्न भत्तों का संशोधन. सेल और आरआईएनएल के अनुबंध श्रमिकों के वेतन और नौकरी की सुरक्षा का संशोधन. एपीआईआरएस (बोनस) योजना का संशोधन और अतिरिक्त भुगतान वर्ष 2022-23 के लिए बोनस, पिछले वर्ष की राशि से कम नहीं और सभी श्रमिकों को एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि की मांग शामिल था. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/pil-filed-against-former-cms-osd-rakesh-chaudhary-engineer-virendra-ram-and-rash-bihari-singh-rejected/">पूर्व

CM के OSD राकेश चौधरी, इंजीनियर वीरेंद्र राम व रास बिहारी सिंह के खिलाफ दायर PIL खारिज
इन मुख्य मुद्दों पर लंबी चर्चा के बाद, सीएलसी ने प्रबंधन को सलाह दी कि 22 अक्टूबर 2021 के एमओयू में जिन बिंदुओं पर सहमति हुई है, उनका दोनों पक्षों द्वारा सम्मान किया जाना चाहिए और यह मजबूत औद्योगिक सद्भाव बनाए रखने के लिए सर्वोपरि है. सीएलसी ने प्रबंधन को ऊपर बताए गए पांच मुख्य मुद्दों पर नियमित द्विपक्षीय चर्चा करने और 22 अक्टूबर 2021 के एमओयू से संबंधित मुद्दों को ढाई महीने के भीतर सीएलसी को सूचित करते हुए प्रभावी परिणाम के साथ समाप्त करने की सलाह दी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-religious-rituals-performed-at-shri-shree-shyama-kali-temple-dharambahal-laldih/">घाटशिला

: श्रीश्री श्यामा काली मंदिर धरमबहाल लालडीह में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न
प्रबंधन भी इस पर सहमत हुआ. सीएलसी ने यूनियनों/फेडरेशनों को आगे सलाह दी कि चूंकि मामले को सुलह में ले लिया गया है और चर्चा चल रही है, इसलिए उन्हें प्रबंधन के साथ सहयोग करना चाहिए और प्रस्तावित हड़तालों को वापस लेने के लिए सहमत होना चाहिए. सीएलसी की अपील पर, फेडरेशन/यूनियन 29-30 जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने पर सहमत हुए. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-devotees-gathered-in-the-annual-festival-of-kali-temple/">रांची

: काली मंदिर के वार्षिकोत्सव में उमड़े श्रद्धालु

किरीबुरु : आजसू ने विभिन्न मांगों को लेकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-AJSU-SDO.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : आजसू के केन्द्रीय सदस्य समीर शेख ने जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ को ज्ञापन सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया की सेल की गुआ प्रबंधन हमारी पूर्व की मांगों को आज तक पूरा नहीं कि है. अगर मांगे पूरा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में गुआ खदान में आर्थिक नाकेबंदी कर माल ढुलाई कार्य को ठप किया जायेगा. उन्होंने बताया कि गुआ खदान में सैकड़ों पद खाली है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-protest-against-occupation-of-tribal-place-of-worship-complaint-to-deputy-commissioner/">जमशेदपुर

: आदिवासियों के पूजास्थल पर कब्जा का विरोध, उपायुक्त से शिकायत
इस पर प्रभावित गांवों एवं स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों, ठेका व सप्लाई मजदूरों को शत फीसदी नियुक्ति हो. आशायें व हैंडलूम की महिलाओं को 557 रूपये न्यूनतम मजदूरी दिया जाये. इस पर अनुमंडल विकास पदाधिकारी ने फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में इस मामले को लेकर सेल प्रबंधन के साथ बैठक कराने का भरोसा दिया. इस दौरान आजसू के केंद्रीय सदस्य समीर शेख, नोवामुण्डी प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रिजवान अंसारी, गौतम लोहार, प्रभाकर महापात्र आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jannayak-karpuri-thakur-was-the-messiah-of-social-justice-purendra/">आदित्यपुर

: जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के मसीहा थे : पुरेंद्र

झाप्रमा शिक्षक संघ चाईबासा के अध्यक्ष बने मनोज व सचिव मंजीत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-Chunav.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : झारखंड प्रदेश माध्यमिक (झाप्रमा) शिक्षक संघ की वार्षिक बैठक बुधवार को नकटी डैम चक्रधरपुर में हुई. इसमें पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के जिला इकाई का गठन किया गया. वार्षिक बैठक में मनोज राउत को सर्वसम्मति से झारखंड प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा का अध्यक्ष चुना गया व मंजीत बानरा को सचिव चुना गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-protest-against-occupation-of-tribal-place-of-worship-complaint-to-deputy-commissioner/">जमशेदपुर

: आदिवासियों के पूजास्थल पर कब्जा का विरोध, उपायुक्त से शिकायत
साथ ही उपाध्यक्ष राजन प्रधान और मनोज कुमार महतो, सह सचिव रजी हॆयात, कोषाध्यक्ष एलियस सवैयां, उप कोषाध्यक्ष पंकज प्रधान, संयोजक दिप्ती सिंन्हा तथा एम विलियम हो, प्रवक्ता के रूप में मनोज मानोष कुमार गोराइ, शिव शंकर प्रधान, रूबी प्रजापति, कंचन शुक्ला को चुना गया. साथ ही पूरे 18 प्रखंड से दो-दो कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया. इसमें चक्रधरपुर से संजय महतो तथा सुचित्रा कपूर, बन्दगांव से योगेंद्र मुंन्डरी तथा धनमनी पूर्ती, सोनुवा से मनीष कुमार दास तथा अर्चना पूर्ति, गोइलकेरा से दिनेश कोड तथा बिंदु रेखा प्रधान, गुदड़ी से पारस कुमार तथा सोमरा मिंन्ज, आनंदपुर से राजकिशोर महतो तथा सालेन जोजो, मनोहरपुर से विक्रम आदित्य तथा ओलिव गुड़िया, खुंटपानी से सीदियु दोंगो तथा रेमिल हाईबुरु, सदर चाईबासा से रिचा देवगम तथा संगीता सिंन्हा, मंझारी से प्रत्यूष भास्कर तथा तइसुम पाठ पिंगुवा, मजगांव से शिव शंकर कुंकल तथा लक्ष्मी सिंकु, तांतनगर से डोली टुडू तथा दिलीप कुमार गोप, टांटो से महेश प्रसाद साहू तथा सूरजमानी लगुरी, जगन्नाथपुर से संजय कुमार सिंह तथा सीमा कुमारी, नुवामुन्डी से सागर पाठ पिंगुवा तथा अनिता कुमारी, झिंकपानी से विकास कुमार ठाकुर तथा पार्वती बिरुली, हाट गामहरिया से प्रेमचंद देवगंम तथा रानी बोदरा ऒर कुमारडुंगी से उपेंद्र पिंगुवा तथा माधुरी बारी बनी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jannayak-karpuri-thakur-was-the-messiah-of-social-justice-purendra/">आदित्यपुर

: जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के मसीहा थे : पुरेंद्र
नव नियुक्त अध्यक्ष मनोज राउत ने सभी शिक्षकों से कहा कि जो जिम्मेदारी दिया है उसे बखूबी निभाऊंगा और मेरे कार्यकाल में आम शिक्षक-शिक्षिकाओं की जो भी समस्या होगी यथा संभव अधिकारियों से बात करके उसका उचित समाधान निकालने की कोशिश करूंगा. हम सभी माध्यमिक शिक्षक -शिक्षिकाओं के साथ समय-समय पर बहुत सारी समस्याएं आती है. उसमें से प्रत्येक महिना समय पर वेतन नहीं मिल पाना हमारे लिए एक बहुत ही बड़ी समस्या है और यह सभी शिक्षकों के साथ हमेशा समान स्थिति नहीं रहती है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-religious-rituals-performed-at-shri-shree-shyama-kali-temple-dharambahal-laldih/">घाटशिला

: श्रीश्री श्यामा काली मंदिर धरमबहाल लालडीह में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न
एक साथ दो-तीन महीने के बाद पैसा आने से काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ता है. इसलिए सरकार से आग्रह किया जाएगा कि सभी शिक्षकों को हर महीना समय पर वेतन मिले. उन्होंने सभी से यह भी निवेदन किया कि जिस तरह से हम समाज को बनाते हैं और समाज को आगे ले जाने के लिए इतनी बड़ी भूमिका हमें मिली है. हम उसे प्रतिस्पर्धा की तरह लेते हुए अपना जो उद्देश्य है उसको पहले स्थान पर रखते हुए हम शैक्षणिक कार्य करेंगे तथा छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास के लिए अपना 100% देंगे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-due-to-bad-weather-attendance-of-children-in-schools-was-low/">किरीबुरु

: खराब मौसम की वजह से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही
शिक्षकों की समस्या के लिए हम जिला शिक्षा पदाधिकारी हो या शिक्षा सचिव हो या शिक्षा मंत्री अलग-अलग समस्या के लिए सभी से मिलकर शिक्षकों का समस्याओं का निदान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. नवनियुक्त सचिव मंजीत बानरा ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आपने सर्वसम्मति से हमें सचिव के रूप में चयन किया गया है. इस पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करुंगा. संघ के उपाध्यक्ष राजन प्रधान ने कहा कि हमारी हर संभव कोशिश रहेगी कि शिक्षा का स्तर को एक नई ऊंचाइयां तक ले जाया जाए. इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamatas-decision-to-contest-lok-sabha-elections-alone-is-death-knell-for-india-alliance-bjp/">ममता

का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला INDIA गठबंधन के लिए मौत की घंटी : भाजपा
बैठक की अध्यक्षता दीप्ति सिन्हा के द्वारा किया गया तथा अन्य सदस्य के रूप में योगेंद्र मुंडरी, सीमा कुमारी तथा टेरेसा मैडम ने चुनाव को संपन्न कराया. संघ निर्माण में पर्यवेक्षक के रूप में रांची और खूंटी से नीरज कुमार साहू, आतिश मांझी, गौतम कुमार तथा पवन कश्यप पधारे थे. जिन्होंने देखा की निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव को संपन्न कराया गया. बैठक का सभा संचालन राजन प्रधान के द्वारा किया गया तथा स्वागत भाषण रजी रजी हॆयात के द्वारा की गई. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/pil-filed-against-former-cms-osd-rakesh-chaudhary-engineer-virendra-ram-and-rash-bihari-singh-rejected/">पूर्व

CM के OSD राकेश चौधरी, इंजीनियर वीरेंद्र राम व रास बिहारी सिंह के खिलाफ दायर PIL खारिज
अंत में सभी शिक्षकों ने आगे आने वाले दिनों में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं में शत प्रतिशत छात्र छात्राओं को उत्तीर्ण कराते हुए बेहतर अंक लाने के लिए प्रयास करने तथा सभी विद्यालयों में बेहतर शिक्षा का माहौल बनाने का प्रण लिया. साथ हि चुनाव और बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित जो भी जिम्मेदारी मिलेगी सभी खुशी-खुशी करते हुए अच्छे ढंग से संपन्न करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-importance-of-life-told-through-street-drama/">धनबाद

: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया जीवन का महत्व

देश में भविष्य कैसे सुरक्षित हो यह सहियाओं के हाथ में : विधायक

  • जिला स्वास्थ्य समिति एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन का आयोजन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-Sahiya-MLA.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh Kumar) : जिला स्वास्थ्य समिति एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को पिल्लई हाल में जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दीपक बिरुवा उपस्थित हुए. जिन्होंने सम्मेलन का विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन कर किया. इसके बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सहियाओं व अन्य कर्मियों को सम्मानित किया गया. साथ ही सहियाओ के बीच सहिया किट का भी वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : बेरमोः">https://lagatar.in/bermo-youth-caught-in-overhead-wire-of-railway-while-stealing-coal-dies/">बेरमोः

कोयला चोरी करते रेलवे के ओवर हेड तार की चपेट में आया युवक, मौत
मौके पर विधायक ने टाटा स्टील फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि टाटा स्टील फाउंडेशन स्वास्थ के क्षेत्र में सही मायने में काम कर रही है. यह भविष्य के लिए अच्छा संकेत है. उन्होंने कहा कि देश में आने वाले भविष्य कैसे सुरक्षित हो यह सहियाओं के हाथ में है. एक बच्चा स्वस्थ होगा तो देश स्वस्थ होगा. उन्होंने कहा कि कम संसाधनो के बावजूद भी सहियाए काम कर रही है. कोरोना जैसी महामारी में उनका काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/pil-filed-against-former-cms-osd-rakesh-chaudhary-engineer-virendra-ram-and-rash-bihari-singh-rejected/">पूर्व

CM के OSD राकेश चौधरी, इंजीनियर वीरेंद्र राम व रास बिहारी सिंह के खिलाफ दायर PIL खारिज
उन्होंने टाटा स्टील फाउंडेशन से आग्रह किया है कि क्षेत्र में कार्यरत सहियाओ को कोई ऐसी व्हीकल उपलब्ध कराएं ताकि बच्चों तक पहुंच आसान हो सके, स्वस्थ और बेहतर हो सके. वही टाटा स्टील फाउंडेशन के हेड डॉक्टर अनुज भटनागर ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहियाओं की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है. टाटा स्टील फाउंडेशन हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है. इसे भी पढ़ें : बेरमोः">https://lagatar.in/bermo-youth-caught-in-overhead-wire-of-railway-while-stealing-coal-dies/">बेरमोः

कोयला चोरी करते रेलवे के ओवर हेड तार की चपेट में आया युवक, मौत
सहियाओं के फीडबैक से ही हमें जानकारी मिलती है और हम आगे की प्लान तैयार करते हैं. उन्होंने सहियाओं से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक स्वस्थ संदेश पहुंचाएं, कार्यक्रमों की जानकारी दे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ें. अंत में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के अनुपम सरकार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल, जिला मलेरिया पदाधिकारी डा मीना कालुंडिया समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-sanitation-workers-took-out-a-rally-demanding-permanentisation/">गिरिडीह

: स्थायीकरण की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने निकाली रैली

चक्रधरपुर : धनगांव से कुपूई तक सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता

  • पूर्व विधायक ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा पत्र 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/CKP-Samad.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की कुलीतोड़ांग पंचायत के धनगांव से लेकर कुपुई तक 13 किमी सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरते जाने पर चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने बुधवार को चक्रधरपुर के ग्रामीण कार्य विभाग के प्रमंडलीय कार्यालय पहुंचकर नाराजगी जतायी. इस दौरान पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने विभाग के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार को एक पत्र सौंपकर मामले से अवगत कराते हुये जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य की जांच कर सुधार लाने की मांग की. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-religious-rituals-performed-at-shri-shree-shyama-kali-temple-dharambahal-laldih/">घाटशिला

: श्रीश्री श्यामा काली मंदिर धरमबहाल लालडीह में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न
पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर एक दिन पहले मैं धनगांव गया था, जहां जांच में सड़क निर्माण कार्य में काफी अनियमितता पायी गई. पुलिया जोड़ाई कार्य में एक बोरी सिमेंट में 24 गमला बालू मिलाया जा रहा है, ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध करने पर मुंशी द्वारा मजदूरों को काम से हटाने की धमकी दी जाती है. विभाग के अधिकारी जांच के लिए गांव नहीं जाते हैं, इसके कारण मनमाने तरीके से सड़क निर्माण कराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : बंगाल">https://lagatar.in/tmc-unlikely-to-participate-in-rahul-gandhis-bharat-jodo-nyay-yatra-in-bengal/">बंगाल

में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में टीएमसी के शामिल होने की संभावना नहीं
मामले की जल्द से जल्द होनी चाहिए, ताकि बेहतर सड़क का निर्माण हो सकें. पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने कहा कि अगर काम में गुणवत्ता नहीं लाया जाएगा तो स्थानीय ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और इसकी पूरी जवाबदेही अधिकारियों की होगी. वहीं इस संबंध में कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार ने कहा कि मामले की जल्द से जल्द जांच कराकर कार्य में सुधार लाया जाएगा. इस मौके पर भाजपा नेता गणेश तांती के अलावे अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-devotees-gathered-in-the-annual-festival-of-kali-temple/">रांची

: काली मंदिर के वार्षिकोत्सव में उमड़े श्रद्धालु
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp