Search

 
 
 

Kiriburu : 400 से अधिक मजदूरों का नोवामुंडी खदान गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू

 
  • टीपीएल से अचानक काम से हटाने का कर रहे हैं विरोध
Kiriburu (Shailesh Singh) :  काम से अचानक हटाये जाने से नाराज टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड (टीपीएल) के लगभग 400 से अधिक ठेका मजदूरों ने टाटा स्टील की नोवामुंडी खदान प्रबंधन के गेट पर तीन अक्टूबर की सुबह से ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है. मजदूरों ने बताया कि वे सभी झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, ओडिशा आदि क्षेत्र के हैं. वे टीपीएल कंपनी के अधीन रहकर पिछले तीन-चार वर्षों से विभिन्न प्रोजेक्ट में कार्य कर रहे थे. 30 सितम्बर को उनके गेट पास की अवधि समाप्त हो गयी. इसके बाद उन्हें गेटपास बनाकर नहीं दिया और सभी को टीपीएल कंपनी ने बिना नोटिस के काम से बैठा दिया. मजदूरों ने कहा कि हमारा डेढ़ माह का वेतन, फाइनल पैसा का भुगतान आदि भी नहीं दिया गया है. कंपनी का कोई भी अधिकारी बात करने नहीं आ रहा है. आखिर हम मजदूर जायें तो कहां जायें. हमें न्याय चाहिये. हमारी बातें कोई सुनने को तैयार नहीं है. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-rajlabandh-sarvajanin-durga-puja-committee-will-celebrate-silver-jubilee-this-time/">Baharagoda

  : राजलाबांध सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी मनायेगा इस बार सिल्वर जुबली
दूसरी तरफ इस मामले के जानकार सूत्रों का कहना है कि टाटा एलबम की नोवामुंडी खदान प्रबंधन ने नोवामुंडी में अपना नया टाउनशिप, अस्पताल, विद्युत स्टेशन आदि लगभग 5-6 बड़े प्रोजेक्ट का काम 4-5 वर्ष पूर्व टीपीएल कंपनी को दिया था. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने हेतु टीपीएल ने लगभग 15-20 हजार मजदूरों की बहाली कर बतौर ठेका मजदूर के रुप में इन्हें काम पर रखा. जैसे-जैसे प्रोजेक्ट पूरा होता गया वैसे-वैसे कंपनी ने मजदूरों को काम से हटाना शुरू कर दिया. वर्तमान में टीपीएल का एक प्रोजेक्ट छोड़ लगभग सभी प्रोजेक्ट पूरा हो गया है या पूरा होने की स्थिति में है. ऐसे में अब बचा प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए टीपीएल कुछ चुनिंदा मजदूरों को ही रख रही है. आवश्यकता से अधिक जो मजदूर हैं उसकी छंटाई निरंतर कर रही है. मजदूरों के पास भी दूसरा कोई रोजगार कहीं नहीं दिख रहा है, इसलिए वे रोजगार की आस में आंदोलन कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :   Chandil">https://lagatar.in/chandil-district-mining-department-seized-two-highways-loaded-with-ballast/">Chandil

: जिला खनन विभाग ने गिट्टी लदा दो हाइवा किया जब्त
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही