Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Kiriburu  : पेयजल घोटाला के विरोध में नोवामुंडी में धरना-प्रदर्शन

  • रेलवे की ओर से नोवामुंडी से पदापहाड़-जामकुंडिया बाईपास लाइन बनाने का भी विरोध
Kiriburu (Shailesh Singh) :  सोमवार को पेयजल घोटाला और रेलवे विभाग द्वारा नोवामुंडी से पदापहाड़-जामकुंडिया डाउन लाइन की ओर बाईपास लाइन बनाने के विरोध में नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया. धरना-प्रदर्शन से पूर्व आदिवासी एसोसिएशन नोवामुंडी से रैली निकाली गई. रैली में टीना बजाओ मधु-गीता कोड़ा हटाओ, पदापहाड़ रेलवे परियोजना बंद करो, पेयजल घोटाला की जांच हो, नारा लगाते हुए रैली नोवामुंडी बाजार भ्रमण करने के बाद नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय पहुंची. यहां पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा और विधायक सोनाराम सिंकु के कार्यकाल में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में सांसद और विधायक निधि से पेयजल आपूर्ति के नाम पर जो बोरिंग की गई है, उसमें घोटाला हुआ है. उस बोरिंग की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. साथ ही डीएमएफटी से पेयजल के लिए बनाई गई जलमीनार की भी जांच होनी चाहिए. बोबोंगा ने कहा कि 24-25 वर्षों से जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा का एकछत्र राज है. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-allegations-against-sindooribeda-chief-called-a-conspiracy-demand-for-investigation/">Chakradharpur

: सिन्दूरीबेड़ा मुखिया पर लगे आरोपों को बताया साजिश, जांच की मांग
अभी जो कांग्रेस विधायक सोनाराम सिंकु हैं वे मधु कोड़ा, गीता कोड़ा के ही डमी विधायक हैं. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा अपना डमी विधायक सोनाराम सिंकु के सहारे गीता कोड़ा की नैया पार कराने का मंशा पाल रखे हैं. जगन्नाथपुर की जनता 2019 में यह खेल समझ चुकी है. जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास का जो मॉडल है उसमें मूलभूत सुविधा का घोर अभाव है. मधु कोड़ा, गीता कोड़ा के गांव में डीएमएफटी से जो जलमीनार का निर्माण हुआ है उससे अब तक एक बूंद पानी की आपूर्ति गांव वालों को नसीब नहीं है. उनके गांव में अब तक आंगनबाड़ी केंद्र भवन भी नहीं बना है. रेल विभाग द्वारा प्रकाशित विज्ञापन में रेल को लाइन बिछाने के लिए पदापहाड़ के रैयतों से 119 प्लॉट कुल रकवा 21.42 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जानी है. इस संबंध में रेल विभाग द्वारा किसी भी तरह की ग्रामसभा को कोई जानकारी नहीं दी गई है. रैयतों द्वारा ग्रामसभा कर रेलवे को जमीन नहीं देने का निर्णय लिया गया है. रेल विभाग ग्रामसभा के नाम पर ग्रामीणों को राउरकेला बुला रही है, जो चिंता का विषय है. गरीब असहाय ग्रामीणों ने न तो राउरकेला देखा है और न ही जाने की स्थिति में है. इसे भी पढ़ें :  ">https://lagatar.in/dhanbad-additional-general-manager-of-east-central-railway-reached-gomo-inspected-the-construction-works/">

 धनबाद : पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक गोमो पहुंचे, निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया 
रेलवे इससे पहले भी जमीन ले चुकी है, कुछ लोगों को अभी तक न नौकरी मिली है और न ही मुआवजा. ऐसी स्थिति में रैयत जमीन क्यों देंगे. नोवामुंडी में रेल विभाग द्वारा तटरा हाटिंग में विगत 80 वर्षों से रह रहे लोगों को बिना पुनर्वास हटाना गलत है. कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकु ने कहा कि जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास के नाम पर लूट से बचाने के लिए जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र बचाव अभियान समिति का गठन किया गया है. इस सामाजिक संगठन में विभिन्न राजनीतिक दल के कई पूर्व प्रत्याशी एकत्रित हुए हैं. जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से डीएमएफटी में सबसे अधिक रुपया जमा होता है लेकिन जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में डीएमएफटी राशि की बंदरबांट हो रही है. इस बंदरबांट को रोकने की जिम्मेदारी इस विधानसभा क्षेत्र के नेताओं के साथ-साथ प्रबुद्ध नागरिक और ग्रामीणों का भी है. नवाज हुसैन उर्फ बिरसा ने कहा कि जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में मधु कोड़ा, गीता कोड़ा द्वारा एक ही व्यक्ति से विधायक और सांसद निधि से बोरिंग कराया गया है. जिस बोरिंग में कम से कम बोरिंग करके राशि का गबन किया गया है.इसे भी पढ़ें :   इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-is-promoting-panchpran-by-holding-street-meetings/">Jamshedpur

: नुक्कड़ सभा कर पंचप्रण का प्रचार कर रहे भाजपाई
इसलिए जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में सांसद, विधायक निधि से किया गया बोरिंग का उच्च स्तरीय जांच करना सुनिश्चित हो. धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र बचाव अभियान समिति के संयोजक राकेश राउत ने किया. धरना प्रदर्शन को जायारानी पाड़ेया, राजू लागुरी, सुरेश टूटी, लक्ष्मी नारायण लागुरी, राजू पान, अशोक पान, अमृत मांझी, मंजीत कोड़ा ने संबोधित किया. मौके पर गौतम लोहार, रवि लोहार, बिनीत लागुरी, विकास केराई, शैलेन्द्र सिंकु, अभिषेक सिरका, फिरोज अहमद, एरियस कुजूर, चाँदमनी बालमुचू, गौतम मिंज, साहू बालमुचू, बसंती बालमुचू, पदमानी बालमुचू, मुकेश चम्पीया, गोमा सुरेन, बुधराम बालमुचू, अभिषेक केराई, किशोर बालमुचू, गणेश जेराई, बापी करुवा, बीरु करुवा, राजेंद्र बालमुचू, कांडे बालमुचू, सुरेश बालमुचू सहित काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  बेटियां">https://lagatar.in/daughters-today-are-more-energetic-than-sons/">बेटियां

आज बेटों से अधिक ऊर्जावान हैंः लातेहार डीसी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही