Search

 
 
 

Kiriburu : आंदोलन किया, आश्वासन मिला, फिर भी ठीक नहीं हुए चापाकल व सोलर जलमीनार

 
  • गंगदा पंचायत के 14 गांव में नहीं मिल रहा पीने का शुद्ध पानी
Kiriburu (Shailesh Singh) : पीएचईडी विभाग के पास खराब चापाकलों की मरम्मत के लिए जरुरी पाइप व अन्य उपकरणों की भारी किल्लत है. गंगदा पंचायत के 14 गांवों में दर्जनों खराब चापाकलों की मरम्मत नहीं हो पा रही है. इन गांवों के लोगों को पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है. इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. गंगदा पंचायत के मुखिया सुखराम उर्फ राजू सांडिल ने कहा कि हमारे पंचायत के गांवों में दर्जनों चापाकल खराब हैं. इसकी लिखित व मौखिक शिकायत पीएचईडी विभाग से कई बार की गई. पिछले दिनों इस समस्या को लेकर सलाई चौक के पास सड़क जाम भी किया गया था. बीडीओ और पीएचईडी विभाग ने इसका समाधान करने का आश्वासन दिया, तो आंदोलन समाप्त कर दिया गया था. अब आलम यह है कि विभाग खराब चापाकलों को ठीक करने के लिए एक मिस्त्री बिना हेल्पर का भेज दिया है. हमने स्वयं 350 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी देकर एक हेल्पर मिस्त्री को सहयोग के लिए दिया है. इसके अलावे कई खराब चापाकलों का पाइप सड़ गया है. उसे बदलना है, लेकिन विभाग कहता है कि पाइप नहीं है. पाईप में रबर बांध जैसे-तैसे काम चल रहा है. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-kushnu-got-new-life-with-the-support-of-congress-leader-qureshi/">Kiriburu

: कांग्रेस नेता कुरैसी के सहयोग से कुशनू को मिली नयी जिंदगी

चापाकल का पार्ट्स उपलब्ध नहीं है

कई चापाकल का अन्य खराब पार्ट्स उपलब्ध नहीं होने के कारण बदला नहीं जा रहा है. ऐसी ही स्थिति सोलर चालित वर्षों से खराब जलमीनारों की भी है. दुईया समेत अन्य गांवों का जलमीनार का समरसेबल मोटर अथवा सोलर खराब है. इस वजह से लोगों को पानी की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. ऐसी स्थिति देख यही लग रहा है कि पीएचईडी विभाग चापाकल का पाइप व अन्य उपकरण कहीं दुकानों में बेच तो नहीं दे रही है. यह गंभीर मामला है. इसकी जांच होनी चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही