Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के जोजोगुटू गांव में जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ जन-जागरुकता अभियान चलाया गया. इसमें ग्रामीणों को दूषित पानी से होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियां व उसके बचाव, डायन प्रथा, अंध विश्वास, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, बाल मजदूरी-बाल विवाह की रोकथाम के बारे में बताया गया. इस दौरान मुख्य रूप से मनोहरपुर के कार्यक्रम प्रोटेक्शन ऑफिसर डॉ कृष्णा कुमार तिवारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गीता सोय, चाईबासा वन स्टॉप सेंटर के पदाधिकारी रोहित कुमार गुप्ता, मनोहरपुर बाल संरक्षण कार्यालय के पदाधिकारी जगन्नाथ पोद्दार, महिला पर्यवेक्षिका मनोहरपुर, सीडीपीओ कार्यालय की कलर्क मार्टिन मुर्मू की देखरेख में मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cm-will-come-to-jamshedpur-for-two-and-a-half-hours-on-wednesday-then-return-to-ranchi/">जमशेदपुर
: बुधवार को ढाई घंटे के लिए जमशेदपुर आएंगे सीएम, फिर लौट जाएंगे रांची
: दो दिवसीय सीआईएससीइ जोनल हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू
: बुधवार को ढाई घंटे के लिए जमशेदपुर आएंगे सीएम, फिर लौट जाएंगे रांची
समस्याओं को केया गया सूचीबद्ध
मनोहरपुर बाल संरक्षण कार्यालय के पदाधिकारी जगन्नाथ पोद्दार ने बताया कि ग्रामीणों को पानी को सुरक्षित व स्वच्छ बनाने के तरीके बताए गए. सांप काटने पर ओझा-गुणी तथा झाड़-फूक का सहारा कतई न लें. ऐसे मरीजों को तुरंत ही नजदीकी बेहतर अस्पतालों में तत्काल पहुंचाएं. अंधविश्वास व डायन प्रथा कानून अपराध है. बीमार होने पर चिकित्सक से तत्काल सम्पर्क कर उनसे इलाज कराएं और एम्बुलेंस हेतु 108 नम्बर पर सम्पर्क करें. ग्रामीणों को बाल श्रम, बाल विवाह के खिलाफ कानूनी जानकारी दी गई तथा ऐसे मामलों की शिकायत चाइल्ड लाईन नम्बर- 1098 तथा महिला हिंसा से संबंधित शिकायत 181 नम्बर पर सम्पर्क करने का आग्रह किया गया. इस दौरान गांव की तमाम बुनियादी समस्याओं को सूचीबद्ध किया गया ताकि उसका समाधान किया जा सके. उन्होंने बताया कि ऐसा कार्यक्रम तमाम कस्तूरबा, आवासीय, आइटीआई, उच्च विद्यालय व विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-day-cisce-zonal-handball-competition-begins/">जमशेदपुर: दो दिवसीय सीआईएससीइ जोनल हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू
Leave a Comment