Search

 
 
 

Kiriburu  : छोटानागरा में पानी का पाइप फटने से बर्बाद हो रहा शुद्ध पेयजल

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : छोटानागरा पंचायत अन्तर्गत छोटानागरा चौक पुलिया के ऊपर पानी का पाइप लाइन फट जाने की वजह से काफी मात्रा में सप्लाई पानी बर्बाद हो रहा है. इससे पंचायत के विभिन्न गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि छोटानागरा पंचायत के 10 गांवों में बाईहातु आसन्न जलापूर्ति योजना से पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाती है. लेकिन ठेकेदार ने पैसा बचाने हेतु मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित छोटानागरा चौक के पास की इस पुलिया के ऊपर से पाइप लाइन बिछा दिया था. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-member-of-scheduled-caste-commission-inspected-the-school/">Chaibasa

: अजजा आयोग की सदस्य ने किया स्कूल का निरीक्षण
इस पुलिया के ऊपर से प्रतिदिन सैकड़ों भारी व छोटे वाहन गुजरते हैं. इसी कारण एक वाहन पानी के पाइप पर चढ़ गया. इससे पाइप फट गया. अब इससे शुद्ध पेयजल बर्बाद हो रहा है. इस फटे पाइप लाइन को ठीक करने की कोशिश ठेकेदार व विभाग द्वारा नहीं की जा रही है. इससे ग्रामीणों को भारी नुकसान पहुंच रहा है. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-water-towers-in-the-villages-of-lonjo-panchayat-are-damaged/">Chakradharpur

: लोंजो पंचायत के गांवों में जलमीनार खराब
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही