Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : पुरती स्टार बुंडू ने सूरज एफसी को 1-0 से हरा कर खिताब जीता

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : टोंटो प्रखण्ड अंतर्गत बुंडू पंचायत के बुंडू गांव स्थित देशाउली मैदान में आयोजित दो दिवसीय स्व. मुंडा गोला पूर्ति मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक फाईनल मुकाबले में पुरती स्टार बुंडू ने सूरज एफसी को 1-0 से पराजित कर विजेता बनी. विजेता व उप विजेता टीम को बतौर मुख्य अतिथि मुंडा गुणाराम अंगारिया, विशिष्ट अतिथि सहायक मुंडा राजेश पुरती, मानकी मोरन सिंह अंगारिया ने पुरस्कृत किया. इस प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों की कुल 8 टीमों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-second-cabinet-meeting-of-nda-government-today-many-proposals-can-be-approved/">बिहार

: NDA सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लगा सकती है मुहर
राजेश पुरती ने कहा कि कोल्हान वन प्रमंडल का सबसे पिछडा़ गांवों में से एक बुंडू गाँव में इस प्रकार का खेल प्रतियोगिता का आयोजन अपने आप में महत्वपूर्ण है. इससे युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास होगा. युवा अपने जरुरी कार्यों व शिक्षा के बाद सारा ध्यान खेल पर लगाते हुये खेल के क्षेत्र में आगे बढे़ं. यहाँ प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. सकारात्मक सोंच व बेहतर लक्ष्य के साथ आगे बढे़. इस दौरान मंगल सिंह अंगारिया,  शर्मानाथ अंगारिया, रवि पूर्ति, पुडुआ पूर्ति, मथुरा पूर्ति, सोनाराम पूर्ति, गाजी अंगारिया, विजय अंगारिया, कृष्णा टोपनो सहित कई अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : यमन">https://lagatar.in/yemens-pm-abdul-malik-saeed-dismissed-ahmed-awad-bin-mubarak-gets-command/">यमन

की सत्ता में बड़ा उलटफेर, पीएम अब्दुल मलिक सईद बर्खास्त

मीना बाजार में दुकानदारों को मेघाहातुबुरु प्रबंधन ने दिया डस्टबिन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Kiriburu-Mina-Bazar-Dustbin.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के सिविल विभाग द्वारा मीना बाजार में स्वच्छता एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए दुकानदारों को कूड़ादान प्रदान किया गया. यह कुडा़दान सिविल विभाग के अधिकारी सीताराम महतो ने प्रदान किया. उन्होंने कहा कि इसके बाद अन्य दुकानदारों के लिए भी सेल, मेघाहातुबुरु प्रबंधन की ओर से कूड़ादान उपलब्ध कराया जायेगा. इसे भी पढ़ें : JSSC">https://lagatar.in/ed-will-investigate-jssc-paper-leak-case/">JSSC

पेपर लीक मामले की ईडी करेगी जांच
उन्होंने दुकानदारों से अपील किया की बाजार प्रांगण को कचरा एवं गंदगी मुक्त बनाने में दुकानदार एवं आम जनता सेल प्रबंधन को सहयोग करें. अपने-अपने दुकानदारों का कचडा़ कुडा़दान में हीं डालें. नियमित बाजार प्रांगण की साफ-सफाई कराते रहे. कूड़ा को जहां-तहां नहीं फेंकें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही