Search

 
 
 

किरीबुरु : सेल के 73वें स्थापना दिवस पर दौड़ का आयोजन

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल के 73वें स्थापना दिवस के अवसर पर किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन द्वारा अलग-अलग दौड़ का आयोजन किया गया. किरीबुरु स्थित अम्बेडकर चौक से सभी उम्र वर्ग के सेलकर्मियों, स्कूली बच्चों के लिये अलग-अलग लगभग 5 किलोमीटर लम्बी दौड़ को झंडा दिखाकर किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय ने रवाना किया. दौड़ के दौरान कोई घायल नहीं हो इसके लिये एम्बुलेंस के साथ चिकित्सकों की टीम भी साथ चल रही थी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-paid-tribute-to-karpoori-thakur-expressed-happiness-on-being-awarded-bharat-ratna/">चांडिल

: कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि, भारत रत्न दिए जाने पर जताई खुशी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Run-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> निरंतर जारी वर्षा व भारी ठंड की वजह से इसके आयोजन मे काफी देरी हुई. वर्षा में भीग कर सभी दौड़ते रहे. इस दौरान महाप्रबंधक एस आर स्वांय, महाप्रबंधक सुकरा हो, उप महाप्रबंधक आनंद बनवारी, उप महाप्रबंधक अमित कुमार विश्वास, सहायक महाप्रबंधक रथिन विश्वास, रोहित टोप्पो, बदन गिरी, सूरज सिंह, कुमार धीरेन्द्र, विजय गुप्ता, बादल मन्ना, जगन्नाथ दास आदि सैकड़ों मौजूद थे.  इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-guava-cell-management-distributed-blankets-in-18-villages-of-saranda/">नोवामुंडी

: गुवा सेल प्रबंधन ने सारंडा के 18 गांवों में बांटे कंबल
दूसरी तरफ मेघाहातुबुरु के सीजीएम ने खदान गेट चौक पर ध्वजारोहण कर तथा हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया. यहां भी कार्यक्रम विलम्ब से प्रारम्भ हुआ और लोग भीग कर दौडे़. इस दौरान महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक विकास दयाल, महाप्रबंधक अरविन्द बिन्हा, उप महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह, सहायक महाप्रबंधक डा मनोज कुमार, आलोक वर्मा, अवधेश कुमार, बी राजू बेलन, अफताब आलम, वीर सिंह मुंडा, राजनारायण शर्मा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही