Search

 
 
 

किरीबुरु : इन्द्रधनुष टीम ने बच्चों के लिए शुरू किया समर कैम्प

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : इन्द्रधनुष टीम के तत्वावधान में 12 मई से 16 मई तक मासूम बच्चों के लिये सामुदायिक भवन किरीबुरु में समर कैम्प प्रारम्भ किया गया. इस समर कैम्प का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि इप्सिता सेठी ने किया. इस समर कैम्प के बावत आयोजन कमिटी की पदाधिकारी अनीता लागुरी ने बताया कि इस कैम्प में शहर के तमाम स्कूलों के बच्चे भाग ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-old-and-dilapidated-rail-fob-removed/">मनोहरपुर

: पुराने व जर्जर रेल एफओबी को हटा दिया गया
बच्चों के बीच नो फायर किड्स कुकिंग, विभिन्न प्रकार के गेम्स, आर्ट्स एवं क्राफ्ट, एरोबिक्स, थुम्बा, क्विज आदि प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. समर में स्कूल बंद रहते हैं. इस कारण बच्चे शिक्षा व अन्य गतिविधियों से दूर हो जाते हैं. बच्चों को निरंतर मनोरंजन व तकनीकी ज्ञान से भरपूर गतिविधियों में शामिल रखने हेतु उक्त समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान शिक्षक कन्हाई बिरुवा, रश्मि लागुरी, अंजली बिरुवा, प्रीति पूर्ति, पद्मिनी लागुरी, नंदिनी सुंडी, कस्तूरी पिंगुवा, भूमि पूर्ति आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही