Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : हो आदिवासी विधायक सोनाराम सिंकू को मंत्री बनाने की राजेश ने की मांग

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सरकार के मुख्य घटक दल कांग्रेस पार्टी में मंत्री बनने को लेकर भारी गुटबाजी देखने को मिल रहा है. महागठबंधन की सरकार में गांठ बहुत है. कोल्हान में कांग्रेस के दो मात्र विधायक हैं. पूर्वी सिंहभूम जिला के पाश्चिम विधानसभा से बन्ना गुप्ता सामान्य सीट से विधायक हैं, जो हेमन्त सोरेन की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं. वहीं पश्चिमी सिंहभूम जिला के जगन्नाथपुर विधानसभा से एसटी सीट से सोना राम सिंकु विधायक हैं. कोल्हान प्रमंडल में हो आदिवासी की संख्या अधिक होने के कारण सोना राम सिंकु को कोल्हान से मंत्री बनाने का दबाव बनाया जा रहा है. कोल्हान प्रमण्डल से एक मात्र एसटी सीट से कांग्रेस पार्टी से सांसद गीता कोड़ा आदिवासी हो जाती से प्रतिनिधित्व करती हैं. गीता कोड़ा जगन्नाथपुर से विधायक भी रहीं हैं. आदिवासी विकास संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह मुंडा ने कांग्रेस पार्टी से मांग की है कि कोल्हान से सोना राम सिंकू को मंत्री परिषद में जगह दी जाय. मुंडा ने यह भी कहा है कि बन्ना गुप्ता पिछली सरकार में चार साल मंत्री रह चुके हैं. इसे भी पढ़ें : प्रपोज">https://lagatar.in/propose-day-express-your-feelings-in-a-romantic-manner/">प्रपोज

डे : रोमांटिक अंदाज में बयां करें दिल की बात, सामने वाला नहीं कर पायेगा इनकार
अब मात्र कुछ महीना के लिए आदिवासी युवा विधायक सोनाराम सिंकू को मंत्री बनाया जाना चाहिए. कांग्रेस पार्टी आदिवासियों की हितैषी होने का दम भरती है, लेकिन लाभ देने के समय में जनरल के तरफ हो जाती है. ऐसा ही सोंच कांग्रेस में देखने को मिल रहा है. आज कोल्हान में कांग्रेस पार्टी में आदिवासी बनाम जनरल देखने को मिल रहा है. श्री मुंडा ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री आलमगीर आलम पर कोल्हान में आदिवासी हो समाज को नज़र अंदाज़ कर कोल्हान से मंत्री बन्ना गुप्ता को फिर से मंत्री बनाना चाहती है. यदि कोल्हान से कांग्रेस कोटा से हो आदिवासी को प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता है तो आने वाली लोकसभा में कांग्रेस पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें : दरभंगा">https://lagatar.in/darbhanga-three-bike-riding-youths-died-after-being-hit-by-highway/">दरभंगा

: हाइवा की चपेट आकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत, देर रात तक आक्रोशितों ने मचाया हंगामा
मंत्री बनाने को लेकर कोल्हान में कांग्रेस पार्टी दो फाड़ होने के कगार में है. कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के चहेते विधायक सोनाराम सिंकू को मंत्री नहीं बना कर कोल्हान में अपनी पार्टी को कमजोर नहीं करना चाहेगी. पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के मोदी लहर में सांसद गीता कोड़ा ने हो आदिवासी बाहुल्य पश्चिमी सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की थी. कोल्हान प्रमंडल के सभी हो आदिवासी समाज के लोग जोरदार तरीके से हो आदिवासी से मंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही