Search

 
 
 

किरीबुरु : उद्योगपति संजय सारडा की मां राजकुमारी का निधन

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : झारखंड-ओडिशा क्षेत्र के प्रसिद्ध उद्योगपति सह प्रतिष्ठित समाजसेवी संजय कुमार सारडा की मां राजकुमारी सारडा (86 वर्ष) का निधन मंगलवार की देर रात 12.15 बजे बड़ाजामदा स्थित उनके आवास पर हो गयी. राजकुमारी सारडा कुछ महीनों से बीमार चल रही थीं. वे कोलकत्ता से 10 दिन पूर्व ही इलाज करा कर बड़ाजामदा आयी थीं. मंगलवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-elephant-broke-the-house-of-two-villagers-in-tontogara/">किरीबुरु

: हाथी ने टोंटोगड़ा में दो ग्रामीणों का घर तोड़ा
इस घटना की खबर पाकर सभी क्षेत्रों से खास से लेकर आम वर्ग के लोग संजय सारडा के घर संवेदना व्यक्त करने व उनकी मां को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंच रहे हैं. संजय सारडा झारखंड के अलावे अन्य राज्यों में सामाजिक कार्य करते रहते हैं. उनके द्वारा रांची व बड़ाजामदा में खोले गये स्कूल लोगों को शिक्षा देने का कार्य निरंतर कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही