Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : केन्द्रीय विद्यालय में लड़कियों की क्रिकेट प्रतियोगिता में रमन हाउस चैम्पियन

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में महिला क्रिकेट का बढ़ावा देने हेतु 7 मई को रमन, टैगोर, सुभाष और अशोका हाउस में शामिल वर्ग 7 से 9 वर्ग तक की लड़कियों की अलग-अलग टीम बनाकर उक्त चारों हाउस की टीमों के बीच केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु के मैदान में मैच का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में रमन हाउस की टीम विजेता और सुभाष हाउस की टीम उप विजेता रही. प्रतियोगिता का पहला मुकाबला रमन और टैगोर हाउस के बीच खेला ग,या जिसमें रमन हाउस विजयी हुआ. दूसरा मुकाबला सुभाष और अशोका हाउस के बीच बीच खेला गया, जिसमें सुभाष हाउस विजयी रहा. फाइनल मुकाबला रमन और सुभाष हाउस के बीच खेला गया, जिसमें रमन हाउस चैम्पियन रहा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/Kiriburu-Student-criket-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-arrested-for-sexual-assault-on-the-pretext-of-marriage-went-to-jail/">किरीबुरु

: शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने वाला गिरफ्तार, जेल गया
उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता को लेकर छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया. प्रतियोगिता के दो दिन पूर्व सभी हाउस ने उक्त कक्षाओं से बेहतर खिलाड़ी का चयन कर अपनी-अपनी टीम बनाई. टीम में शामिल छात्रायें 6 मई की शाम में मेघाहातुबुरु खेल मैदान में घंटो अभ्यास कर पसीना बहाई. आज इस मुकाबले को देखने के लिये काभी संख्या में छात्र-छात्रायें स्कूल मैदान की गैलरी में बैठ अपनी-अपनी टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही