Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : अंकुआ कांड का मुख्य आरोपी रमाय बोदरा राउरकेला से गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : मनोहरपुर के तिरला गांव निवासी सह एस्पायर संस्था की महिला कर्मचारी क हत्या करने के बाद दुष्कर्म करने का मुख्य आरोपी को सारंडा के बुद्धिजीवियों के सहयोग से पुलिस ने राउरकेला इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम के पास से गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी गुरुवार की शाम 5 बजे के करीब हुई है. पकड़े गये आरोपी का नाम रमाय बोदरा बताया जा रहा है. वह टीमरा गांव का निवासी है. गिरफ्तार आरोपी के पास से मृतका का लूटा गया मोबाइल भी बरामद होने की बात कही जा रही है. हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ नहीं बता रही है. ग्रामीण सूत्रों के अनुसार पुलिस आरोपी को पकड़ कर किसी अज्ञात स्थान पर पूछताछ हेतु ले गई है. संभावना है कि पुलिस इस मामले का जल्द खुलासा करेगी. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-minister-joba-manjhi-inaugurated-nc-investigation-center/">मनोहरपुर

: एनसी जांच केंद्र का मंत्री जोबा मांझी ने किया उद्घाटन
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए किरीबुरु के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, मनोहरपुर के इन्स्पेक्टर फागु होरो, छोटानागरा थाना प्रभारी उमा शंकर वर्मा, चिडि़या ओपी प्रभारी, मनोहरपुर थाना प्रभारी अमित यादव समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों के अलावे गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल, रोवाम मुंडा बुधराम सिद्धू, चुर्गी मुंडा रेंगो चाम्पिया, मंगल कुम्हार, अजीत दास, मोहन लाल चौबे आदि बुद्धिजीवियों ने घटना के बाद से रात-दिन कड़ी मेहनत की है. इसे भी पढ़ें : महागठबंधन">https://lagatar.in/complaint-eci-new-name-grand-alliance-india-eci-took-cognizance-complaint-pankaj-yadav-of-ranchi/">महागठबंधन

के नये नाम INDIA की ECI से शिकायत, रांची के पंकज यादव की शिकायत पर ECI ने लिया संज्ञान
उल्लेखनीय है कि एस्पायर संस्था में काम करने वाली युवती अमिता तिर्की का अपहरण 17 जुलाई की दोपहर लगभग एक बजे चुर्गी स्कूल से पैदल जाते समय अंकुआ गांव के समीप मुख्य सड़क से किया गया था. आरोपी पास के जंगल में ले जाकर अमिता की पहले हत्या कर दी. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया था. युवती की नग्न हालत में शव 18 जुलाई को घटनास्थल से बरामद किया गया था. इस घटना से पूरे सारंडा क्षेत्र में भारी आक्रोश बढ़ रहा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही