Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : रेड स्टार व फिनिशर एफसी ने ट्रॉफी जीता

Kiriburu (Shailesh Singh)केबीआर एफसी एवं सेल की किरीबुरु प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में 18 मई की रात आयोजित पांच दिवसीय फ्लड लाइट लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के दो फाइनल मुकाबले खेले गए. इसमें युवतियों की रेड स्टार ने सुपर स्ट्राइकर्स को 2-0 से और युवकों में फिनिसर एफसी ने ब्रेकर एफसी को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. फाइनल के विजेता व उप विजेता टीमों को मुखिया पार्वती किड़ो एवं मुखिया प्रफुल्लित गलोरिया तोपनो ने ट्रॉफी व नकद पुरस्कार दिया. इसे भी पढ़ें : प्रतुल">https://lagatar.in/pratul-shahdev-urged-amit-shah-cbi-should-investigate-the-theft-of-crores-of-scrap-from-abhijeet-plant/">प्रतुल

शाहदेव ने अमित शाह से किया आग्रह, अभिजीत प्लांट से हो रही करोड़ों के स्क्रैप की चोरी, सीबीआई जांच हो
इस प्रतियोगिता में युवकों की ड्रीम इलेवेन, बाबू ब्वायज, हिल टाईगर, केबीआर एफसी, बेसकैम्प, केबीआर ब्वायज, केसीसी, ब्रेकर एफसी कुल आठ टीमों के अलावे युवतियों की रेड स्टार एवं सुपर स्ट्राइकर्स भाग लिया था. इस दौरान ईशान सिंह कठोते, सूरज सिंह, मदन शर्मा, जौनसन किडो़, जूबेर अंसारी, रौशन, सत्यम, लिबुन बारला, सुरेश पान, विश्वजीत मुखर्जी, सुमित, अनीश बारला, शुभम सुम्ब्रई, अविनाश बहेल, समीर किडो़, जौनसन किडो़, पप्पू, करण, जतीन, मोहन चातर, कान्हा, सोनाराम, मोहन आदि दर्जनों लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही