- परेशान ग्रामीणों ने कहा- ऐसी जलपूर्ति से अच्छा पेयजल व स्वास्थ्य विभाग जहर दे देता
- मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री व डीसी एक गिलास पानी पीकर दिखाएं या दोषियों पर करें कार्रवाई
: पांच लखपति दीदीयों को पीएम ने दिया सम्मान पत्र इस संबंध में करमपदा निवासी सह महिला समूह की पदाधिकारी लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि एक माह पूर्व ही सरकार ने ठेकेदार के माध्यम से करमपदा के विभिन्न टोला में सोलर चालित जलमीनार का निर्माण करा पाइप लाइन व नल के माध्यम से पेयजल आपूर्ति शुरू की थी. लेकिन यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. इन सोलर चालित जल मीनारों में से कुछ खराब हैं तथा कुछ की टंकी में पानी चढ़ भी रहा है तो उससे पानी आपूर्ति नहीं हो रही है, क्योंकि कीचड़ व मिट्टी युक्त लाल पानी सप्लाई होने के कारण सभी पाइप व नल जाम हो गये हैं. कुछ से दूषित पानी आपूर्ति हो रही है. इसके अलावे तमाम जलमीनार के नीचे एक-एक चापाकल लगाया जाना था, लेकिन चापाकल व नल स्टैंड बिना कंक्रीट का प्लेटफार्म बनाये छोड़ दिया गया है. हम चाहेंगे कि इस पानी को मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, उपायुक्त एक गिलास पीकर दिखायें, अन्यथा दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कर इस खराब व्यवस्था को ठीक करें. इसे भी पढ़ें : सचिवालय">https://lagatar.in/kiriburu-polio-medicine-given-to-children-in-saranda/">सचिवालय
सेवा संघ ने कार्मिक सचिव के नकारात्मक रवैये पर जताई नाराजगी [wpse_comments_template]
Leave a Comment