Search

 
 
 

किरीबुरू : नोडल पदाधिकारी नियुक्त नहीं करने से सेलकर्मियों में नाराजगी

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : इम्प्लाई पेंशन स्कीम (इपीएस)-95 का ऑन लाईन व ऑफ लाईन आवेदन फार्म भरने के लिये किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु में सेल प्रबंधन द्वारा कोई भी नोडल अधिकारी नियुक्त नहीं किये जाने से सेलकर्मी परेशान हैं. कुछ सेलकर्मी पूर्व में भरे गये फॉर्म में गलत पदनाम अथवा इपीएस खाता संख्या भर दिये हैं. इसे ठीक अथवा रीसेट करने वाला कोई अधिकारी नहीं हैं. ताकि वह अपनी गलती को सुधार सके. इस फार्म को भरने की आखिरी तिथि 16 फरवरी तय है. इसे भी पढ़ें :निक्की">https://lagatar.in/nikki-yadav-murder-case-postmortem-being-done-at-deen-dayal-hospital-accused-sahil-in-judicial-custody-for-5-days/">निक्की

मर्डर केस : दीन दयाल हॉस्पिटल में हो रहा पोस्टमार्टम, साहिल 5 दिन की रिमांड पर

फॉर्म भरने का मात्र तीन दिन का समय दिया गया है

इस बाबत एटक, मेघाहातुबुरु के सचिव गुंजन कुमार ने बताया की इपीएस-95 से जुड़ा मामला सभी सेलकर्मियों के लिये सबसे बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है. इसके लिये मात्र तीन दिन का समय दिया गया है, जिसमें आखिरी तिथि 16 फरवरी है. कुछ सेलकर्मी छुट्टी में बाहर गये हैं तथा कुछ को समझ में नहीं आ रहा है. जिससे सभी परेशान हैं. सेल के स्थानीय अधिकारी भी इस संबंध में सेलकर्मियों को विस्तृत जानकारी नहीं दे रहे है और सहयोग भी नहीं कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-association-handed-over-a-check-of-2100-to-pds-dealers-wife/">जमशेदपुर

: पीडीएस डीलर की पत्नी को एसोसिएशन ने सौंपा 2100 का चेक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही