Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : जेटेया बाजार में खुलेआम हब्बा-डब्बा के संचालन से ग्रामीणों में नाराजगी

Kiriburu (Shailesh Singh): पश्चिम सिंहभूम जिला के जेटेया थाना अंतर्गत जेटेया बाजार में खुलेआम हब्बा-डब्बा (जुआ) का खेल जारी है. ऐसे खेलों का आयोजन से समाज के बुद्धिजीवी एवं शिक्षित युवा वर्ग में काफी नाराजगी देखी जा रही है. उक्त क्षेत्र के लोग इस जुआ का खेल को पूर्ण रुप से पुलिस-प्रशासन से बंद कराने का आग्रह किया है. बुद्धिजीवी व शिक्षित युवकों का कहना है कि हब्बा-डब्बा से कुछ माफिया हजारों-लाखों रुपये प्रतिदिन कमा रहे हैं. इस खेल में दर्जनों गरीब लोग अपनी मेहनत की कमाई के पैसे को हार कर घरेलू हिंसा, चोरी व अन्य अपराध आदि का बढ़ावा दे रहे हैं. इससे युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. कुछ युवा शिक्षा छोड़ गलत रास्ते पर भटक रहे है. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-chief-doing-excellent-work-will-be-honored-bdo/">गुड़ाबांदा

: उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया को सम्मानित किया जाएगा : बीडीओ

नक्सली कर सकते हैं पुलिस की रेकी

जेटेया थाना क्षेत्र का गांव अत्यन्त नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. इसी बाजार के बगल मैदान से 25 लाख रुपये का ईनामी कुख्यात नक्सली संदीप दा को दिन में फुटबॉल मैच के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया था. संदीप दा स्वंय फुटबॉल प्रतियोगिता में अपने नक्सलियों की टीम के साथ खेलने आया था. तब जेटेया में थाना का निर्माण नहीं हुआ था. ऐसे स्थानों से नक्सली पुलिस के खिलाफ रेकी कर बड़ी घटनाओं को भी अंजाम दे सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही