Search

 
 
 

किरीबुरु : सीएसआर योजना के तहत महिला सशक्तीकरण बढ़ाने का लिया गया संकल्प

 
Kiriburu : सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के सीएसआर योजना के तहत संचालित सौभाग्य स्वयं सहायता केंद्र की चार महिलाएं मुक्ता लागुरी, सुशांति भुईयां, सरिता पूर्ति एंव संगीता लागुरी को सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया. इन महिलाओं को  मेघाहातुबुरु के सीजीएम आरपी सेल्वम के नेतृत्व और मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार की कौशल विकास योजना के तहत संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तहत प्रशिक्षित किया गया. सिलाई प्रशिक्षण चाईबासा में 9 मई से 8 जून तक चला. प्रशिक्षण लेकर लौटी महिलाओं को सीजीएम के नेतृत्व में अधिकारियों ने भव्य स्वागत कर प्रमाण पत्र दिया. [caption id="attachment_332760" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/5-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> प्रमाण पत्र.[/caption] इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-relief-from-heat-after-drizzle/">किरीबुरु

: रिमझिम बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत

छह व्यक्तियों को कृषि उत्पाद की खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा

सीजीएम आरपी सेल्वम ने कहा कि मेघाहातुबुरु प्रबंधन महिलाओं के आजीविका पैदा करने के लिए इस प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करते आ रही है. उन्होंने कहा कि खदान के सीएसआर क्षेत्र के गांवों के छह और व्यक्तियों को कृषि उत्पाद की खेती का प्रशिक्षण देने के लिए नौ जून को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान चाईबासा भेजा गया है. उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए अन्य गतिविधियों को बढ़ाने का भी संकल्प लिया. इस दौरान महाप्रबंधक एसके सिंह, महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक डीबी जैकर, महाप्रबंधक मनीष राय, उप महाप्रबंधक संजय कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक राम बाबू डोराडाला उपस्थित थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही