Search

 
 
 

Kiriburu : जैंतगढ़ में शिवलिंग तोड़ने वालों को पकड़ने के आश्‍वासन पर सड़क जाम हटाया

 
Kiriburu  (Shailesh Singh): जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत जैंतगढ़ मोची साही स्थित लगभग 200 वर्ष पुराना प्राचीन नीलकंठ शिव मंदिर के शिवलिंग को 1 नवम्बर की शाम अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़े जाने की घटना के बाद जैंतगढ़ में उत्पन्न विधि-व्यवस्था की समस्या अब पुलिस-प्रशासन व आंदोलन कर रहे स्थानीय लोगों से वार्ता के बाद खत्म हो गई. पुलिस-प्रशासन ने जैंतगढ़ में सड़क जाम किये लोगों को भरोसा दिया कि जल्द ही इस घटना में शामिल अज्ञात असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर कानूनी दायरे में लाया जायेगा. पुलिस-प्रशासन से वार्ता व आश्वासन मिलने के बाद सड़क जाम आज शाम लगभग साढे़ तीन बजे हटा लिया गया.

आंदोलन समाप्‍त होने से लोगों ने ली राहत की सांस

उल्लेखनीय है कि उक्त घटना के विरोध में लोगों ने 1 नवम्बर की रात 8 बजे से हीं जैतगढ़ बाजार में मुख्य सड़क जाम कर दिया था एवं तमाम दुकानों को बंद करवा दिया था. लेकिन आज पुलिस-प्रशासन व आंदोलन कर रहे लोगों के संयुक्त व बेहतर प्रयास से यह आंदोलन समाप्त हुआ जिससे सभी ने राहत की सांस ली है.

पुलिस-प्रशासन ने की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

दूसरी तरफ उक्त घटना को लेकर कुछ राजनीतिक व धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता नोवामुंडी और बड़ाजामदा बाजार को शाम में बंद कराते नजर आये. पुलिस-प्रशासन ने सभी से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान नहीं दें तथा अफवाह फैलाने वालों की जानकारी दें. क्षेत्र में शांति व आपसी प्रेम व भाईचारा कायम करने में सभी सहयोग दें. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/central-government-kept-giving-jmm-kept-looting-gaurav-vallabh/">केंद्र

सरकार देती रही, झामुमो लूटता रहाः गौरव वल्लभ
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही