Search

किरीबुरू : शिलान्यास के बाद अब तक नहीं बनी बहदा गांव में सड़क

Kiriburu (Shailesh Singh) : तितलीघाट चौक से बहदा तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण एवं ओम्बाबाई नदी पर पुल का निर्माण कार्य अब तक प्रारम्भ नहीं होने से बहदा गांव के ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. उक्त सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति पूर्व में हीं सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से हो चुका है. सड़क के निर्माण हेतु बीते फरवरी माह में ही लगभग 7 हाइवा बालू भी गिराया जा चुका है. इसके अलावे तितलीघाट चौक के समीप शिलापट्ट भी लगाया जा चुका है. लेकिन आज तक इस सड़क का निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हो सका है. यह सड़क हल्की वर्षा होने पर दलदल में तब्दील हो जाता है. इससे आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो जाता है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-preparations-started-to-celebrate-international-yoga-day-in-all-the-colleges-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के सभी कॉलेजों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मानाने की तैयारी शुरू

सोलर चालित जलमीनार पहले से ही है खराब

[caption id="attachment_670714" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Kiriburu-Road-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ओम्बाबाई का जर्जर पुल.[/caption] गांव के मुंडा रोया सिद्धू, कामेश्वर माझी आदि ने बताया की सारंडा के प्रायः गांवों में सड़क बन गया है. गांव के अंदर तक पीसीसी सड़क का निर्माण हो रहा है. लेकिन बहदा गांव में डीएमएफटी अथवा सांसद, विधायक निधि से आज तक कोई योजना प्रारम्भ नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि स्कूल के समीप पंचायत फंड से एक सोलर चालित जल मीनार लगाया गया है जो पहले से खराब है. टीएसएलपीएल कंपनी द्वारा बहदा गांव में पानी की समस्या खत्म किया गया है. स्कूल में वर्ग 1 से 8 तक की कक्षा में मात्र एक शिक्षक हैं. 2024 चुनाव में तमाम जनप्रतिनिधियों से इस बाबत सवाल किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//