Search

 
 
 

Kiriburu  :  जेटेया बाजार से जेटेया मोड़ और कोटगढ फॉरेस्ट बंगला तक बनेगी सड़क

 
  • सड़क के निर्माण की स्वीकृति विधायक ने मंत्री से दिलाई
Kiriburu (Shailesh Singh) :   चुनाव से पहले विधायक सोना राम सिंकु ने सड़क निर्माण की स्वीकृति ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री से दिलाई है. इस सड़क निर्माण विधायक के विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत नोवामुंडी प्रखंड में होगा. इस क्षेत्र की सबसे खराब सड़क जेटेया बाजार से जेटेया मोड़ तक और जेटेया बाजार से कोटगढ़ फॉरेस्ट बंगला तक का निर्माण होगा. विदित हो कि यह सड़क पांच प्रखंडों को जोड़ने वाली एकमात्र लाइफ लाइन मानी जाने वाली सड़क है. उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में से एक अति संवेदनशील और महत्वपूर्ण सड़क है. इस सड़क का निर्माण हेतु विधायक विगत दो साल से प्रयासरत थे. ग्रामीण विकास मंत्री ने बीते दिनों जन संवाद कार्यक्रम में घोषणा की थी कि जितनी सड़क और पुलिया चाहिए, हम देंगे. इसे भी पढ़ें :  चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dead-bodies-of-three-people-from-bihar-recovered-from-the-forest-in-gudri/">चाईबासा

: गुदड़ी में जंगल से बिहार के रहने वाले तीन लोगों का शव बरामद
इस सड़क की खराब दशा के कारण सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. आज उस दिक्कत और कष्ट को विधायक दूर करने का काम किए हैं. विधायक ने बताया कि जगन्नाथपुर और नोवामुंडी प्रखंड के सभी खराब सड़कों की स्वीकृति दी जा चुकी है. टेंडर भी निकाला जा चुका है. पहले जो भी टेंडर हो चुका है, सभी में कार्य किया जा रहा है. तोड़ांगहातु से मलूका रेलवे स्टेशन होते हुए जगन्नाथपुर ब्लॉक तक मुख्य सड़क का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. विधायक ने मंत्री से कहा था कि जनता द्वारा कहा गया था कि सड़क नहीं तो चुनाव बहिष्कार किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सबसे खुशी की बात यह है कि विभाग के द्वारा सबसे अधिक सड़कों की स्वीकृति कराने में सफलता हासिल की है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-police-took-out-flag-march-in-guava-regarding-durga-puja/">Kiriburu

  : दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने गुवा में निकाली फ्लैग मार्च
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही