Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरुः  सभी गांवों की सड़कें पीएमजीएसवाई योजना से बनाईं जाएंगी- जोबा माझी

Advertisement
Advertisement
Kiriburu: सारंडा के मर्चिगडा़ में दर्जनों गांवों के ग्रामीणों द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विजय दिवस सह मिलन समारोह में शामिल होने के लिये मंत्री जोबा माझी पहुंचीं. इस दौरान ग्रामीणों ने उनका पारम्परिक तरीके से भव्य स्वागत किया. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तमाम गांवों की सड़कें पीएमजीएसवाई योजना से बनाईं जाएंगी. सेल लीज क्षेत्र का जहां तक मामला है तो इसके लिये सेल के निदेशक से बात की जाएगी. सेल सड़क बनाने के लिये एनओसी दे या खुद सड़क बनाए. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को पेंशन समेत तमाम प्रकार की विकास योजनायें जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, जन वितरण आदि का लाभ दिलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-ekta-vikas-manch-will-take-out-procession-against-discrimination-against-regional-languages/">आदित्यपुर

: क्षेत्रीय भाषाओं से भेदभाव के खिलाफ एकता विकास मंच निकालेगा जुलूस

आपसी विवादों का बैठक के जरिये शांतिपूर्ण समाधान करें: मंत्री

मंत्री ने लोगों से अपने-अपने बच्चों को शिक्षित करने, अंधविश्वास व डायन प्रथा जैसी कुरीतियों को समाज से मिटाने, नशापान से मुक्ति आदि हेतु प्रयास करने की बात कही. गांव में आपसी विवादों को बैठक के जरिये शांतिपूर्ण समाधान कर बेहतर माहौल बनाए रखने की अपील की. इस दौरान एसडीओ शंकर एक्का, एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, अंचलाधिकारी सुनील चन्द्रा, वीडियो अनुज बांडो, इन्स्पेक्टर वीरेन्द्र एक्का, सोनु सिरका, मुखिया प्रभु सहाय भेंगरा, स्टीफन कोन्गाडी़, लाको तिडू़ आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-a-young-man-going-to-college-died-in-a-road-accident-near-nirmal-path-of-gamharia-police-station/">आदित्यपुर

: गम्हरिया थाना के निर्मल पथ के समीप सड़क हादसे में कॉलेज जा रहे युवक की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही