Search

 
 
 

Kiriburu : लुटेरों ने लूट का तरीका बदला, ऐसे बना रहे हैं लोगों को शिकार

 
  • सड़क पर पतला तार लगा कर दुर्घटना करवाते हैं फिर करते हैं लूटपाट
Kiriburu (Shailesh Singh) : गुवा- बड़ाजामदा ग्रामीण मार्ग (बोकना पुल व गांव से होते हुए जाने वाली सड़क) पर बुधवार की रात अज्ञात अपराधियों ने लूट के इरादे से सड़क के दोनों किनारे की पेड़ों के सहारे जीआई तार बांध सड़क को अवरुध कर दिया. इस मार्ग से बाइक से गुजरते समय रात में यह पतला तार नहीं दिखने की वजह से तार से टकराकर एक युवक बाइक समेत दुर्घटना का शिकार हो गया. इस दौरान घने जंगल में से कुछ अज्ञात लोगों द्वारा युवकों के ऊपर बड़ी-बड़ी पत्थरें फेंकने लगे. इसी मार्ग से जब काम से लौट रहे अन्य कई लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो अज्ञात अपराधी भाग खड़े हुए. जानकारी मिलते ही पंचायत सदस्य भादो टोप्पो कुछ लोगों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और गुवा थाना को इसकी जानकारी दी. गुवा व बड़ाजामदा क्षेत्र के सैकड़ों लोग प्रतिदिन इसी सड़क से होते हुए आवागमन करते हैं. इस घटना के बाद सभी डरे सहमे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-bhadra-amavasya-festival-on-2nd-and-3rd-in-shri-rani-sati-dadi-temple/">Chandil

: श्री राणी सती दादी मंदिर में भाद्र-अमावस्या महोत्सव 2 व 3 सितंबर को
उल्लेखनीय है कि झारखंड-ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्रों में ओडिशा का एक संगठित अपराधियों का गिरोह सक्रिय है जो रात के समय लूटपाट की घटना को लगातार अंजाम दे रहा है. पिछले दिनों टाटीबा, नोवामुंडी आदि क्षेत्रों में बाइक, स्कूटी, पैसे, मोबाइल आदि लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. इस घटना में शामिल तीन अपराधियों को झारखंड-ओडिशा की संयुक्त पुलिस टीम ने लूट की बाइक के साथ पकड़ जेल भेजा था, लेकिन गिरोह के बाकी सदस्य अभी भी फरार हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही