Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : राउरकेला पुलिस दो नक्सलियों को पकड़ कर गुप्त स्थान पर कर रही है पूछताछ

Kiriburu (Shailesh Singh) : राउरकेला पुलिस द्वारा भाकपा माओवादी संगठन के दो नक्सलियों को पकड़कर पूछताछ किये जाने की सूचना है. विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकडे़ गए नक्सलियों में एक पश्चिम सिंहभूम जिला के जराईकेला थाना अन्तर्गत सारंडा स्थित समठा गांव निवासी नेलशन बताया जा रहा है. जबकि दूसरा छत्तीसगढ़ का रहने वाला एक कुख्यात नक्सली होने की बात कही जा रही है. पकडे़ गए दोनों नक्सलियों से राउरकेला पुलिस द्वारा गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ किये जाने की चर्चा है. ओडिशा पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. दोनों की गिरफ्तारी झारखंड के जराईकेला थाना सीमा से सटे ओडिशा के भालूलता क्षेत्र से 15 मई को किये जाने की खबर है.

इसे भी पढ़ेंघाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-death-of-ramrai-murmu-of-sudishol-village-due-to-heat-stroke/">घाटशिला

: लू लगने से सुडीशोल गांव के रामराय मुर्मू की मौत

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही