Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : उच्च विद्यालय कोटगढ़ की टॉपर बनी रूबी कुमारी

Kiriburu (Shailesh Singh) : जैक की 10वीं बोर्ड परीक्षा में उच्च विद्यालय कोटगढ़ नोवामुंडी का परीक्षा फल इस बार 99.18 प्रतिशत रहा है. कुल 244 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी. इनमें प्रथम श्रेणी से 163, द्वितीय श्रेणी से 78 और तृतीय श्रेणी से 03 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुये हैं. 02 विधार्थी अनुर्तीण हुए हैं. इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी. टॉप टेन में 7 लड़कियां, 3 लडके हैं. रूबी कुमारी कुल (443) अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-95-percent-of-the-students-of-advanced-high-school-prospecting-kiriburu-pass/">किरीबुरु

: उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रोस्पेक्टिंग किरिबुरु के 95 फीसदी विद्यार्थी पास
द्वितीय स्थान पर स्नेहलता हेम्ब्रम (431), तृतीय स्थान पर जयंती तिरिया (426), चौथे स्थान पर खुशबू रानी हेम्ब्रम (419), पांचवां स्थान सुशीला बोबोंगा (418), छठा स्थान गौतम गोप (413), सातवां स्थान राजकुमारी देवगम (412), आठवां स्थान एबा कुजूर व खुशी कुमारी (409), 9वां स्थान अनुराग मिंज (406) और दसवां स्थान प्रवीण कुमार (405) को मिला. वर्ष 2022 का मैट्रिक परीक्षा का परीक्षा फल 97 प्रतिशत था. विद्यालय के प्रधान शिक्षक हाथीराम मुंडा ने सभी सफल विधार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही