Search

 
 
 

Kiriburu : श्रमदान से ग्रामीण सड़क को चलने लायक बना डाला

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : 27 जून को गोइलकेरा प्रखंड अन्तर्गत कैदा पंचायत के कैदा गांव में मुंडा सिंगराय चेरोवा की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक हुई. इसमें कैदा के हमसदा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय से पत्थरगाड़ी ग्रामीण सड़क तक सड़क निर्माण को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इसके बाद सर्वसम्मति से उक्त सड़क का निर्माण डीएमएफटी मद से कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सुशील बारला ने कहा कि ग्राम सभा द्वारा ही गांव का सर्वांगीण विकास संभव है. इसलिए हमलोगों को ग्राम सभा को सशक्त बनाने की आवश्यकता है. बैठक के बाद ग्रामीणों ने 1.5 किलोमीटर उक्त सड़क को जगदीश सुरीन और सागेन सुरीन के नेतृत्व में श्रमदान कर चलने लायक बना डाला. बैठक में अर्जुन सुरीन, नागेश्वर सुरीन, मालती सुरीन, चन्दन सुरीन, जगदीश सुरीन, उगीराम सुरीन सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-time-bound-execution-of-mutation-or-land-related-matters-dc/">Jamshedpur

: म्यूटेशन या जमीन से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन करें – डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही