Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : गंगदा पंचायत के उप मुखिया बने साधो चाम्पिया

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : गंगदा पंचायत उप मुखिया पद का चुनाव सोमवार को बहुउद्देशीय भवन दोदारी में शांतिपूर्ण तरीके से सपंन्न कराया गया. चुनाव मनोहरपुर के अंचलाधिकारी की अध्यक्षता और देखरेख व मुखिया राजू सांडिल की मौजूदगी में हुई. इस चुनाव में वार्ड-चार के वार्ड सदस्य साधो चाम्पिया विजयी हुये. साधो चाम्पिया को सात व वार्ड-तीन के वार्ड सदस्य कुदा चाम्पिया को चार मत मिले, जबकि दो मत रद्द किया गया. इस चुनाव में साधो चाम्पिया, कुदा चाम्पिया व चांदू चाम्पिया ने उप मुखिया पद के लिये नामांकन भरा था. लेकिन चांदू चाम्पिया ने बाद में अपना नाम वापस ले लिया. इसे भी पढ़े :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-controversy-deepens-in-coal-board-employees-co-operative-credit-society/">धनबाद

: कोल बोर्ड इप्लाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी का विवाद गहराया

चुनाव प्रक्रिया से पूर्व सभी प्रतिनिधियों को दिलाई गई शपथ 

वहीं, अंचलाधिकारी ने नव निर्वाचित उप मुखिया साधो चाम्पिया को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया. विदित हो कि गंगदा पंचायत में 13 वार्ड है व सभी वार्डों के वार्ड सदस्य और मुखिया इस चुनावी प्रक्रिया के दौरान मौजूद थे. चुनाव प्रक्रिया से पूर्व सभी निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को अंचलाधिकारी ने शपथ दिलाई. इसके बाद नामांकन, नाम वापसी और वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई. इस दौरान मुखिया राजू सांडिल, मंगल कुम्हार आदि दर्जनों मौजूद थे. इसे भी पढ़े :  बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-six-malnourished-children-brought-to-malnutrition-treatment-center-two-could-not-be-admitted-due-to-lack-of-beds/">बहरागोड़ा

: कुपोषण उपचार केंद्र लाए गये छह कुपोषित बच्चे, बेड के अभाव में दो नहीं हो सके भर्ती 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही