Search

 
 
 

किरीबुरू : सेल ने 19 बच्चों को निःशुल्क उच्च शिक्षा देने के लिए लिया गोद

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरू खदान प्रबंधन ने सीएसआर योजना के तहत अपने सीएसआर क्षेत्र के गांवों के 19 अत्यन्त गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा देने के लिए गोद लिया. इन सभी 19 छात्रों को सेल की किरीबुरु प्रबंधन द्वारा संचालित सारंडा सुवन छात्रावास में आवासीय सुविधा उपलब्ध करा निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी. इस बाबत वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) रमेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सारंडा सुवन छात्रावास में 24 बच्चों को रखने की क्षमता है. खदान से प्रभावित गांवों के गरीब बच्चे जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते थे उनका आवेदन पंचायत की मुखिया व गांव के मुंडा के सत्यापन के बाद आमंत्रित किया गया था. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-stadium-built-for-84-lakh-players-now-turned-into-ruins/">बहरागोड़ा

: खिलाड़ियों के लिए 84 लाख से बना स्टेडियम अब खंडहर में तब्दील

चार वर्ष तक बच्चों के दी जाएगी निःशुल्क शिक्षा

आवेदन दिये छात्रों का लिखित परीक्षा लिया गया. इसमें 19 छात्रों का चयन किया गया. सभी छात्रों को वर्ग 9 से 12वीं तक की निःशुल्क शिक्षा चार वर्ष तक दी जाती है. किरीबुरु प्रबंधन वर्षों से खदान से प्रभावित गांवों के बच्चों को उक्त छात्रावास में प्रतिवर्ष रखकर निःशुल्क शिक्षा देते आ रहा है. कई बच्चे मैट्रिक व इंटर में अच्छे नम्बरों से पास किये हैं. इसके अलावे आईटीआई, अप्रेंटिस, कम्प्यूटर शिक्षा आदि अनेक तकनीकी निःशुल्क शिक्षा भी उपलब्ध कराया जा रहा रहा है. ताकि बच्चे कहीं भी रोजगार प्राप्त कर अपना भविष्य बेहतर कर सकें.  इस कार्य में किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय, महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, वरिष्ठ प्रबंधक बी बासा आदि अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-stadium-built-for-84-lakh-players-now-turned-into-ruins/">बहरागोड़ा

: खिलाड़ियों के लिए 84 लाख से बना स्टेडियम अब खंडहर में तब्दील
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही