Search

 
 
 

किरीबुरू : भारी वर्षा के कारण सेल व टीएसएलपीएल का उत्पादन प्रभावित

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा समेत पूरे क्षेत्रों में जारी भारी वर्षा एवं घने कोहरे की वजह से सेल एवं टीएसएलपीएल खदानों में उत्पादन पर व्यापक असर पड़ा है. मंगलवार को टीएसएलपीएल खदान से लौह अयस्क का डिस्पैच बड़ाजामदा रेलवे साइडिंग में होना था, लेकिन यह कार्य नहीं हो पाया. इसकी मुख्य वजह खदान में घना कोहरा छाया रहना और सड़क का गीला व फिसलन भरा होना बताया जा रहा है. ऐसे फिसलन व ढलान भरी सड़क पर लौह अयस्क लोड लेकर उतरने वाली वाहन फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है. इसी उद्देश्य से प्रबंधन ने शून्य दुर्घटना लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से माइनिंग ऑपरेशन एवं अयस्क ढुलाई को बंद रखा है. इससे कंपनी व वाहन मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. ऐसा ही स्थिति सेल के किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरु खदान में भी है. हालांकि यहां डंपरों व भारी मशीनों के सहारे माइनिंग व अन्य ऑपरेशन तो जारी है, लेकिन घने कोहरे की वजह से रफ्तार काफी धीमी है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-new-transformer-installed-on-the-initiative-of-mp-in-matihana-village/">बहरागोड़ा

: सांसद के पहल पर जले हुए ट्रांसफार्मर को बदला गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही