Kiriburu (Shailesh Singh) : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) अपनी स्थापना के 50 वर्ष को स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाएगी. सेल की स्थापना 24 जनवरी 1973 को हुई थी. इस पूरे वर्ष के दौरान सेल के सभी संयंत्रों और इकाइयों द्वारा सेल स्वर्ण जयंती के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सभी स्थाई कार्मिकों को उपहार भेंट किया जा रहा है. उक्त जानकारी किरीबुरु प्रबंधन के प्रशासनिक विभाग द्वारा जारी करते हुये कहा गया है कि, सेल की सेलम स्टील प्लांट के प्रोडक्ट उपहार में भेंट किए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-scorpio-crushed-two-year-old-girl-playing-with-friends-in-chhotanagara-death/">मनोहरपुर
: छोटानागरा में स्कोर्पियो ने सहेलियों संग खेल रही दो वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत बोकारो इस्पात संयंत्र के अधीन, किरीबुरू लौह अयस्क खदान के कार्यपालक तथा गैर कार्यपलकों के बीच बांटे जाने वाले उपहार की कुल संख्या 550 है. यह उपहार किरीबुरू के एमएमडी विभाग द्वारा 9 जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक वितरित किये जायेंगे. कंपनी के 50 साल की यात्रा में उत्पादन की रफ्तार को जारी रखने की खुशी में कर्मचारियों और अधिकारियों को यह उपहार प्रदान किया जा रहा है. [wpse_comments_template]
किरीबुरू : सेल के 50 वर्ष पुरे, स्वर्ण जयंती वर्ष मानाने की तैयारी

Leave a Comment