Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : सेल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के तीसरी तिमाही के नतीजे किए घोषित

Kiriburu (Shailesh Singh) : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने मौजूदा वित्तीय वर्ष 2022-23 के तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित करते हुये 463.54 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज करने की बात कही है. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-district-task-force-seized-5-hiva-and-one-scorpio/">साहिबगंज

: जिला टास्क फोर्स ने 5 हाइवा व एक स्कॉर्पियो को किया जब्त

वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही (स्टैंडअलोन ) के परिणाम  

कच्चा इस्पात उत्पादन Q3. FY 23 (47.08 लाख टन) एवं Q3 FY 22 (45.31 लाख टन), बिक्रय क्रमशः 41.51  एवं 38.40 लाख टन. प्रचालन से कारोबार 25041.88 एवं 25245.92 करोड़ रूपये. ब्याज, कर, मूल्यहास और ऋण चुकाने से पहले की कमाई 2197.53 एवं 3659.41 करोड़. कर-पूर्व लाभ (PBT) 634,69 एवं 1930.98 करोड़. कर-पश्चात लाभ (PAT) 463.54 एवं 1443.10 करोड़ रुपये शामिल है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-cell-workers-will-get-7-months-outstanding-tuition-fees-circular-issued/">किरीबुरू

: 7 माह का बकाया ट्यूशन फीस मिलेगा सेलकर्मियों को, सर्कुलर जारी

कच्चे इस्पात के उत्पादन में लगातार वृद्धि कर रही है कंपनी

कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के दौरान अब तक का सबसे अच्छा त्रैमासिक कच्चे इस्पात का उत्पादन हासिल किया है. कंपनी हाल के महीनों में कच्चे इस्पात के उत्पादन में लगातार वृद्धि कर रही है. वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में बिक्री की मात्रा में भी पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में वृद्धि देखी गई. पूरी दुनिया में चुनौतीपूर्ण वैश्विक स्थिति और आर्थिक परिदृश्य का स्टील की कीमतों पर असर पड़ा. जिससे स्टील निर्माताओं के मार्जिन प्रभावित हुए. हालांकि, बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में पूंजीगत व्यय बढ़ाने पर सरकार के ध्यान की वजह से, घरेलू इस्पात खपत में लघु से मध्यम अवधि में वृद्धि की उम्मीद है. इसे भी पढ़ें :सिमडेगा">https://lagatar.in/wild-elephant-created-ruckus-injured-the-couple-villagers-in-panic/">सिमडेगा

: जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, दंपत्ति को किया घायल, दहशत में ग्रामीण
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही