Kiriburu (Shailesh Singh) : "अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस" के अवसर पर सेल की किरीबुरू प्रबंधन की ओर से सीएसआर योजना के तहत शनिवार को दिव्यागों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया. इसके लिए सामुदायिक भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि सीजीएम कमलेश राय, विशिष्ट अतिथि सीजीएम एसएस साहा, सीएमओ डॉ मुन्ना कुमार, महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक सुकरा हो, डॉ सपना घोष, डॉ एमएस दास, डॉ मनोज कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-now-ban-on-diploma-course-in-private-and-government-educational-institutions/">जमशेदपुर
: अब निजी एवं सरकारी शिक्षण संस्थानों में डिप्लोमा कोर्स पर लगी रोक
: फोरलेन का कट कर रहा है दुर्घटनाओं को आमंत्रित
: अब निजी एवं सरकारी शिक्षण संस्थानों में डिप्लोमा कोर्स पर लगी रोक
25 दिव्यागों को दिए गए उपकरण
कार्यक्रम के दौरान सारंडा के विभिन्न गांवों के 25 दिव्यागों को 55 सहायक उपकरण सेल की सीएसआर योजना के तहत उपलब्ध कराया गया. अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सीजीएम कमलेश राय ने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है, हौसले से आप उड़ान भरने की निरंतर कोशिश करें. 3 दिसम्बर 2022 को भी दिव्यांगों को उपकरण दिया गया था जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा. कोई व्यक्ति तन से अपंग हो सकता है लेकिन मन व दिल से अपंग नहीं होता. दिव्यांगता अभिशाप नहीं है. हम ऐसे दिव्यांगों के सहायतार्थ हर वर्ष कार्य करते रहेंगे.अपने आप को कमजोर नहीं समझे दिव्यांग
सीजीएम एसएस साहा ने कहा कि यह समान दिव्यांगों के जीवन में गतिशीलता लाएगी. दिव्यांगों ने अपने हौसले की बदौलत अनेक सफलतायें पाई है. महाप्रबंधक (सीएसआर, जेजीओएम) नवीन कुमार सोनकुशरे ने कहा कि दिव्यांग अपने आप को कमजोर नहीं समझे. हम उपकरण के मदद से आपकी शारीरिक कमजोरी को कुछ कम कर सकते हैं, लेकिन आपकी मानसिक मजबूती सारी कमजोरियों को स्वतः दूर करने का कार्य करेगी. सीएमओ डॉ मुन्ना कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों को जितनी भी मदद की जाये वह कम है. सभी को आगे आकर मदद करनी चाहिए. कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-fourlane-cut-is-inviting-accidents/">बहरागोड़ा: फोरलेन का कट कर रहा है दुर्घटनाओं को आमंत्रित
Leave a Comment