Search

किरीबुरु : सेल इस देश के महानवरत्न संस्थान में से एक प्रमुख स्तंभ है : सीजीएम

  • इस्पात जैसी मजबूती देने का काम हमेशा से करता आया है
  • सेल की किरीबुरु खदान में गणतंत्र दिवस पर फहराया गया तिरंगा
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल इस देश के महानवरत्न संस्थान में से एक प्रमुख स्तंभ है, जो इस्पात जैसी मजबूती देने का काम हमेशा से करते आया है और हमारी खदान किरीबुरू, सेल के इस पुनीत कार्य में सदैव तत्परता के साथ बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभाई है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किरीबुरू खदान ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. उक्त बातें किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय ने गणतंत्र दिवस पर जनता को सम्बोधित करते हुये कहीं. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-75th-republic-day-celebrated-at-many-places-including-tata-steel/">धनबाद

: टाटा स्टील समेत कई जगहों पर मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-CGM-Jhanda-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने कहा कि वर्ष 2023-24 में हमने 34 लाख टन का उत्पादन किया है तथा इस वर्ष का डिस्पैच 33 लाख टन रहा है. यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि सारा उत्पादन गुणवत्ता के मानकों पर खरा है. मुझे आशा है कि इस वर्ष के उत्पादन लक्ष्य को आप सभी अपनी पूरी क्षमताओं का प्रयोग कर प्राप्त करने में पूरा सहयोग देंगे. मुझे यह बताते हुए भी बेहद खुशी हो रही है कि 2018 से रेलवे के साथ नियमित रुप से प्रयास करने के बाद 25 टन एक्सल लोड क्षमता के रेक के संचालन के लिए किरीबुरु लौह अयस्क खदान के रेलवे साइडिंग के उन्नयन का काम भी 25 जनवरी को पूर्ण हो गया है. इसे भी पढ़ें : शिवम">https://lagatar.in/shivam-bus-robbery-ranchi-police-arrested-four-criminals/">शिवम

बस लूटकांड : रांची पुलिस ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-CGM-Jhanda-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वर्ष 2023 के 61वें वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह के दौरान हमने कुल 7 पुरस्कार जीता है. ट्रेड टेस्ट में पांच पुरस्कार जीता. वर्ष 2023-24 में हमने गोल्ड केटेगरी के अंतर्गत कलिंगा सुरक्षा पुरस्कार भी जीता है. उन्होंने कहा कि किरीबुरू के कर्मचारियों के क्वार्टरों के छत पर पीपीजीएल सीट लगाने का काम किया जा रहा है.किरीबुरु टाउनशीप के सभी टूटे हुये सड़को की मरमम्ती के कार्य का टेंडर हो चुका है एवं कार्य जल्द शुरु होने वाला है. हाल में ही किरीबुरु के दुर्गा पूजा पंडाल का रीनोवेशन का कार्य भी पूरा हो गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-under-the-leadership-of-young-cm-different-schemes-are-being-developed-in-5-divisions-transport-minister/">आदित्यपुर

: युवा सीएम के नेतृत्व में 5 प्रमंडल में अलग-अलग योजनाएं बना हो रहा विकास : परिवहन मंत्री
इसके साथ ही बैंक मोड़ का सौन्दर्यीकरण, किरीबुरु चिल्ड्रेन पार्क का बाउन्ड्रीl का टेंडर हो गया है यह कार्य भी जल्द शुरु होने वाला है. निगमित सामाजिक दायित्व के क्षेत्र में भी इस वर्ष कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं, जिसमें सीएसआर के तहत प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल, किरीबुरु के लड़कियो की कब्बड्डी टीम ने सीबीएसई द्वारा आयोजित इंटर स्कूल बिहार-झारखण्ड कब्बड्डी प्रतियोगिता का फाइनल जीता. एकलव्य तीरंदाजी अकादमी, किरीबुरू के तीरंदाज आदर्श मल्हार ने भरतपुर, राजस्थान में आयोजित 43वें एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी टूर्नामेंट-2023 में एसपीएसबी टीम के लिए रजत पदक (इंडियन राउंड) जीता है. इसे भी पढ़ें : मराठा">https://lagatar.in/maratha-reservation-issue-resolved-shinde-government-accepted-all-the-demands/">मराठा

आरक्षण का पेंच सुलझा, शिंदे सरकार ने मानी सारी मांगें, जरांगे ने आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान
15 अक्टूबर 2023 को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और मंत्री हफीजुल हसन की उपस्थिति में रांची के खेलगांव में एकलव्य तीरंदाजी अकादमी, किरीबुरू की तीरंदाज में अंशिका कुमारी को 3 लाख रुपये का चेक और मुख्य कोच राजेंद्र गुइया को 75 हजार रुपये का चेक दिया गया था. 27 नवंबर, 2023 को, सीएसआर किरीबुरू आयरन ओर माइंस, बीएसएल ने मेसर्स पिरामल स्वास्थ्य के साथ तीन साल के लिए एमओयू के आधार पर सारंडा संजीवनी, किरीबुरू नामक एक मोबाइल मेडिकल यूनिट लॉन्च किया गया है. जो की हर हफ्ते, सारंडा के गांवों में घर-घर चिकित्सा सुविधा प्रदान करेगी एवं इसमे पैथोलॉजी की सुविधा भी है. गांव में शिक्षा के प्रसार के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमपदा स्कूल में प्रबंधन को दो कंप्यूटर सेट और स्कूल पुस्तकालय के लिए प्रसिध्द लेखकों की 109 पुस्तकें भेट की गई है. इसे भी पढ़ें : पंजाब">https://lagatar.in/punjab-car-catches-fire-after-colliding-with-truck-four-people-burnt-alive-one-seriously-burnt/">पंजाब

: ट्रक से टक्कर के बाद कार में लगी आग, चार लोग जिंदा जले, एक गंभीर रूप से झुलसा
थलकोबाद तक स्कूली छात्रों को लाने एवं पहुंचाने के लिए बस सेवा भी सुचारू रूप से चलाई जा रही है. सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण के तहत सीएसआर के अंर्तगत 18 स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया हैं. फायर सेफ्टी पर भी हमने एक प्रशिक्षण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर अपने 100 कर्मियों एवं सीआईएसएफ के कार्मियों को प्रशिक्षित किया गया है. किरीबुरू की सभी 5 क्वालिटी सर्किल टीमों ने जनवरी, 2024 में नागपुर में आयोजित एनसीक्यूसी -2023 में स्वर्ण पुरस्कार जीता. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/ed-again-writes-letter-to-cm-hemant-calls-it-mandatory-to-appear-before-the-agency/">ईडी

ने सीएम हेमंत को फिर लिखा पत्र, एजेंसी के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य बताया
किरीबुरू रेलवे साइडिंग के उन्नती का कार्य भी बहुत तेजी से हो रहा है, इसमें नए रेलवे स्टेशन का भवन पूरा हो गया है, साइडिंग में स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित की गई है. साइडिंग और ट्रांसपोर्टिंग रोड पर वर्षा जल निकासी प्रणाली स्थापित की गई है. अप्रेंटिसशीप 2024-25 के अंतर्गत कुल 41 पदों के लिए परिपत्र जारी किया गया है. किरीबुरु खदान में 09 नये कर्मचारियों की नियुक्ति की गई हैं. किरीबुरु-मेघाहातुबुरु सार्वजनिक अस्पताल के लिए संचालन की सहमति की शर्तों का पालन करने के लिए, 40.62 लाख रुपये की लागत से, 10 केएलडी के तहत एक प्रवाह उपचार संयंत्र का निर्माण किया गया और सितंबर के महीने में परिचालन शुरु किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-75th-republic-day-health-minister-hoisted-the-flag-at-gopal-maidan-counted-the-achievements-of-the-government/">जमशेदपुर

: 75वें गणतंत्र दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री ने गोपाल मैदान में किया झंडोतोलन, गिनाई सरकार की उपलब्धियां
हॉस्पिटल से बाहर निकलने वाला लिक्विड वेस्ट बहुत ही दूषित रहता है. इस संयंत्र की सहयता से हॉस्पिटल से बाहर निकलने वाले लिक्विड वेस्ट को ट्रीट किया जाएगा, जिससे हमारा पर्यावरण और टाउनशिप प्रदूषण मुक्त रहेगा. इस दौरान महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता राय, महाप्रबंधक राम सिंह, महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे,  सीएमओ डा0 एम कुमार, सहायक महाप्रबंधक रमेश सिन्हा, सुनीता युगल आदि सैकड़ों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-75th-republic-day-health-minister-hoisted-the-flag-at-gopal-maidan-counted-the-achievements-of-the-government/">जमशेदपुर

: 75वें गणतंत्र दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री ने गोपाल मैदान में किया झंडोतोलन, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

किरीबुरु : सेलकर्मियों की बदौलत उत्पादन 101 प्रतिशत : आरपी सेलबम

  • मेघाहातुबुरु खदान के सीजीएम ने फहराया तिरंगा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Meghahatuburu-CGM-Selbam.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : मैं सेल, मेघाहातुबुरु जैसे खदान का सीजीएम हूं जिसके सभी सेलकर्मी बड़े ही मेहनती, जिम्मेदार और कठीन परिश्रमी हैं. दिसम्बर 2023 तक मेघाहातुबुरु खदान ने लम्प एवं फाइन्स के उत्पादन में 101.00 प्रतिशत उपलब्धि हासिल किया है. आप सभी को मालूम है कि मेघाहातुबुरु खदान में लौह अयस्क की भारी कमी है, फिर भी हम सब मिलकर उत्पादन लक्ष्य पूरा कर रहे हैं. मेघाहातुबुरु क्षेत्र का विकास के लिए जो भी जरुरी कार्य होंगे, उसे सेल मेघाहातुबुरु द्वारा पूरा करने का कोशिश किया जायेगा. उक्त बातें सीजीएम आर पी सेलबम ने ध्वजारोहण के बाद जनता को संबोधित करते हुये कहीं. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-75th-republic-day-celebrated-at-many-places-including-tata-steel/">धनबाद

: टाटा स्टील समेत कई जगहों पर मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Meghahatuburu-CGM-Selbam-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मेघाहातुबुरु टाउनशिप में डिस्पेंसरी और दूसरे एरिया में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, जिससे किसी भी तरह की गलत गतिविधियों को रोका जा सकें. उन्होंने कहा कि हम अपने नजदीक के गांवों में सीएसआर के तहत हर सप्ताह चिकित्सा शिविर लगाकर जरुरी दवाइयां और सेल अस्पताल में ग्रामीणों का मुफ्त इलाज कर रहे हैं. स्वरोजगार केन्द्र में बेरोजगारों को विभिन्न तरह का प्रशिक्षण दिलाकर आत्मनिर्भर बना रहे हैं. ग्रामीणों को कृषि का प्रशिक्षण, बीज, उपकरण, ठंड से बचाव हेतु कंबल उपलब्ध कराया गया. मेघाहातुबुरु में डे बोर्डिंग हौकी ट्रेनिंग सेंटर प्रारम्भ किया गया, जिससे यहां के युवाओं को लाभ मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-republic-day-celebrated-with-pomp-at-sundernagar-raf-camp-commandant-hoisted-the-tricolor/">जमशेदपुर

: सुंदरनगर आरएएफ कैंप में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, कमांडेंट ने फहराया तिरंगा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Meghahatuburu-CGM-Selbam-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने कहा कि आसपास के बेरोजगारों को खदान में ठेका श्रमिक के रुप में रोजगार दिया जा रहा है. इस वर्ष क्षेत्र के 10 युवाओं को राउरकेला में आईटीआई का ट्रेनिंग दिलाने हेतु चयन किया गया है. गरीब बच्चों को सारंडा सुवन छात्रावास में रखकर मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराया जा रहा है. गरीबी रेखा से नीचे के 172 बच्चों को केन्द्रीय विद्यालय में मुफ्त शिक्षा दिया जा रहा है. इस वर्ष भी 35 बच्चों का आरटीई के तहत मुफ्त शिक्षा हेतु नामांकन कराया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-republic-day-celebrated-with-pomp-in-arka-jain-university/">जमशेदपुर

: अरका जैन यूनिवर्सिटी में धूमधाम से माना गणतंत्र दिवस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Meghahatuburu-CGM-Selbam-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शिक्षा के क्षेत्र में हमारा प्रयास होगा कि केन्द्रीय विद्यालय एवं प्रोजेक्ट प्लस-टू स्कूल में 10 एवं 12 वीं का परीक्षा का रिजल्ट शत फीसदी हो. इसके लिए मैं विद्यालय के प्राचार्य के नेतृत्व में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों से अपील करता हूँ कि वे अपने बच्चों के प्रति विशेष ध्यान दें ताकि 2024 का रिजल्ट बेहतर हो और मेघाहातुबुरु का नाम रोशन हो. इस दौरान महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम, सीजीएम एस एस साहा, महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक भी के सुमन, महाप्रबंधक विकास दयाल, महाप्रबंधक के बी थापा, सीआईएसएफ के डीसी धर्मेन्द्र सिंह चाहर, उप महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह, अवधेश कुमार, आलोक वर्मा, डा0 मनोज कुमार, जीसी नायक आदि सैकड़ों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : शिवम">https://lagatar.in/shivam-bus-robbery-ranchi-police-arrested-four-criminals/">शिवम

बस लूटकांड : रांची पुलिस ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

20 झारखंड आंदोलनकारियों को डीसी ने किया सम्मानित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-DC-Andolan-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : गणतंत्र दिवस के अवसर पर चाईबासा समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर संग झारखंड राज्य के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले चिन्हित 20 झारखंड आंदोलनकारी को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किये. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-under-the-leadership-of-young-cm-different-schemes-are-being-developed-in-5-divisions-transport-minister/">आदित्यपुर

: युवा सीएम के नेतृत्व में 5 प्रमंडल में अलग-अलग योजनाएं बना हो रहा विकास : परिवहन मंत्री
झारखण्ड आंदोलनकारियों में यह सम्मान पाने वाले लोगों में चार आंदोलनकारी नवाज हुसैन उर्फ बिरसा, सुहैल अहमद, ज्वाला कोडा़, शाहिद आलम जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र के हैं. झारखण्ड आंदोलनकारी नवाज हुसैन ने बताया की दशकों वर्षों के उपरान्त सरकार व प्रशासन से आंदोलनकारी के रुप में यह सम्मान पाकर गौरवान्वित हूं. सभी आंदोलनकारियों को सरकार इसी तरह सम्मानित करें. इसे भी पढ़ें : रातू">https://lagatar.in/ratu-road-elevated-corridor-will-be-ready-by-2024/">रातू

रोड एलिवेटेड कॉरिडोर 2024 के अंत तक बन कर तैयार हो जायेगा

नक्सलियों का गढ़ बालिबा जंगल में सीआरपीएफ ने फहराया तिरंगा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Baliba-CRPF-Jhanda-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा स्थित नक्सलियों का कोर जोन बालिबा के घने जंगल व ऊंची पहाड़ी पर बनाया गया एफओबी कैम्प में सीआरपीएफ-26 बटालियन की ए कम्पनी के सहायक कमांडेंट शिबु मलिक ने कमांडेंट राजिव रंजन के निर्देशानुसार अन्य जवानों व पदाधिकारियों के साथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा ध्वज फहराया. उल्लेखनीय है कि सारंडा का बालिबा जंगल नक्सलियों की बडी़ घटना को लेकर सुर्खियों में रही है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-75th-republic-day-celebrated-at-many-places-including-tata-steel/">धनबाद

: टाटा स्टील समेत कई जगहों पर मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Baliba-CRPF-Jhanda-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> यहां वर्ष 2006 में नक्सलियों ने घात लगाकर पुलिस व सीआईएसएफ पर हमला किया था. इस हमले में लगभग 30 वीर जवान शहीद हो गये थे. पिछले एक महीनों से यहाँ नक्सलियों ने अचानक अपनी गतिविधियां बढ़ा दी थी, जिसके बाद विशेष रणनीति के तहत पुलिस व सीआरपीएफ ने बालिबा समेत सारंडा के विभिन्न क्षेत्रों में एफओबी कैंप स्थापित कर नक्सलियों के खिलाफ विकट परिस्थिति में निरंतर सारंडा जंगल में रहकर आपरेशन चला रही है. इसे भी पढ़ें : शिवम">https://lagatar.in/shivam-bus-robbery-ranchi-police-arrested-four-criminals/">शिवम

बस लूटकांड : रांची पुलिस ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

कुलाईबुरु में सीआरपीएफ-26 बटालियन ने तिरंगा फहराया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kalaiburu-CRPF-Jhanda.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा जंगल स्थित छोटानागरा थाना क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित कुलाईबुरु गांव में सीआरपीएफ की 26 वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट सुबीर कुमार मंडल ने ग्रामीणों, बच्चों व शिक्षकों के साथ मिलकर शान से तिरंगा ध्वज फहराया. 75 वें गणतंत्र दिवस का यह कार्यक्रम 26 बटालियन के कमांडेंट राजिव रंजन के निर्देशानुसार तथा झारखण्ड जगुआर- 32 के पुलिस उपाधिक्षक गोपाल कालुन्डिया, प्रधानाध्यापक मानसिहं सुरीन, सोमेया गुंडुआ, बेसरा देवगम, मुंडा दुला बहन्दा एवं अन्य स्कुल कर्मियों व ग्रामीणों की उपस्थिति में आयोजित किया गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-75th-republic-day-celebrated-at-many-places-including-tata-steel/">धनबाद

: टाटा स्टील समेत कई जगहों पर मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kalaiburu-CRPF-Jhanda-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस दौरान बच्चों व ग्रामीणों को समौसा, मिठाईया दिया गया. उल्लेखनीय है कि जब से सारंडा में नक्सल गतिविधियां बढी़ है तब से सीआरपीएफ व झारखण्ड जगुआर सारंडा के घने जंगलों में प्लास्टिक का टेंट लगाकर नक्सलियों के खिलाफ निरंतर आपरेशन चला रही है. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-dc-administered-oath-to-the-employees-to-vote-including-5-santhal-news-together/">पाकुड़

डीसी ने कर्मियों को दिलाई मतदान करने की शपथ समेत संथाल की 5 खबरें एक साथ

सारंडा में दोदारी स्कूल के बच्चों ने भव्य प्रभात फेरी निकाली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Saranda-Dodari-School-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : नक्सल प्रभावित सारंडा के सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, दोदारी के बच्चों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य प्रभात फेरी निकाली. इस आयोजन ने सारंडा के कई गांवों के ग्रामीणों में राष्ट्र भक्ति व तिरंगा के प्रति देश प्रेम का जज्बा बढ़ाया. सभी ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की. इसे भी पढ़ें : अरका">https://lagatar.in/arka-jain-university-students-including-officers-teachers-took-voter-oath-on-national-voters-day/">अरका

जैन विश्वविद्यालय : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारियों, शिक्षकों समेत छात्रों ने ली मतदाता शपथ
इसके अलावे किरीबुरु के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा, एसआई राम दयाल लोहरा, भाजपा नेता मंगल सिंह गिलुवा आदि ने अपने-अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया. शहर के तमाम शिक्षण संस्थानों, बैंक, मजदूर संगठन, राजनीति व सामाजिक संगठन कार्यालयों में शान से ध्वजारोहण किया गया. पूरे सारंडा क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर सीआरपीएफ, सीआईएसएफ एवं पुलिस द्वारा अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था करके रखी गई थी. इस वजह से नक्सली कोई भी देश विरोधी गतिविधियों का संचालन अथवा तिरंगा के अपमान का दुस्साहस नहीं कर पाये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp