Search

 
 
 

किरीबुरू : सेल प्रबंधन ने टाउनशिप क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को भेजा नोटिस

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरू प्रबंधन ने अपने टाउनशिप क्षेत्र में अवैध तरीके से दुकान व मकान बनाकर रहने वाले लोगों को नोटिस देकर 7 दिन के अंदर सेल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया है. प्रबंधन के इस कदम से लोगों में हड़कंप मच गया है. किरीबुरू खदान के उप महाप्रबंधक (पीएंडए) अमित कुमार विश्वास ने कहा है कि आवासीय कॉलोनी क्षेत्र की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर दुकान / मकान बना लिया है. उन्होंने उक्त जमीन को 7 दिन के अंदर खाली करने का निर्देश दिया है. उप महाप्रबंधक ने कहा कि उक्त जगह को अगर 7 दिन के अंदर अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया तो उन सभी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/home-minister-chief-minister-should-resign-over-manipur-incident-cpi/">मणिपुर

की घटना को लेकर गृहमंत्री-मुख्यमंत्री दें इस्तीफा : सीपीआई

स्थाई सेलकर्मियों से ज्यादा है ठेका मजदूरों की संख्या

इस पत्र के मिलने के बाद कुछ दुकान व मकान बनाए लोगों ने बताया कि हम सभी को सेल प्रबंधन ने हीं अप्रत्यक्ष रूप से दशकों पूर्व अपनी सेवा हेतु बसाया है. प्रबंधन हमसे बतौर ठेका मजदूर के रूप में खदान में काम लेते आई है, लेकिन आज तक सेल का आवास आवंटित नहीं किया. स्थायी सेलकर्मियों से अधिक संख्या ठेका मजदूरों की है. बड़ा सवाल यह है कि जब सेल अपने आवास में रहने की व्यवस्था नहीं दी, तभी लोग यहां अपनी-अपनी झोपड़ी बनाए. इसी प्रकार सेलकर्मियों व उनके परिवार को जरूरी समान हम दुकानदारों ने वर्षों से उपलब्ध कराया. जैसे आज मेघाहातुबुरु प्रबंधन मीना बाजार शेड में दुकानदारों को शेड उपलब्ध करा दुकान स्वयं बनाने का निर्देश दिया है. लेकिन दुकान बना रहे लोग कहां रहेंगे, उसकी व्यवस्था नहीं की है. स्वाभाविक है कि वह सेल का लीज क्षेत्र में हीं अवैध तरीके से अपने-अपने परिवार के साथ घर बनाकर रहेंगे. ऐसे में अब दुकान/मकान हटाने का आदेश देना न्याय संगत नहीं है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही