Search

 
 
 

किरीबुरु : सेल प्रबंधन गुआ में योगदान देने आए लोगों को किरीबुरु में योगदान नहीं देने देगा

 
  • अन्य मुद्दों पर अगली बैठक में समाधान का किया जाएगा प्रयास
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु प्रबंधन और ट्रेड यूनियन की संयुक्त मोर्चा की बैठक 8 जनवरी को हुई. बैठक में प्रबंधन की ओर से सीजीएम कमलेश राय, उप महाप्रबंधक (पीएंडए) अमित विश्वास, सहायक महाप्रबंधक (वित्त) रमेश मुंडा उपस्थित थे. बैठक में संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कहा कि गुआ में योगदान देने आए लोगों को किरीबुरु में योगदान नहीं देने दिया जाएगा. उन्होंने खदान में योगदान देने आए बाहरी लोगों का विरोध किया. इस मुद्दे पर प्रबंधन के साथ सहमति बन गई. अधिकारियों ने कहा कि वे अपने यहां बाहरी लोगों को योगदान नहीं देने देंगे. बैठक में कुछ मुद्दों पर सहमति बनी. अन्य मुद्दों पर अगली बैठक में समाधान करने का प्रयास किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : मैथन">https://lagatar.in/maithon-ten-day-ict-training-for-teachers-begins/">मैथन

: शिक्षकों का दस दिवसीय आईसीटी प्रशिक्षण शुरू
संयुक्त मोर्चा ने कहा कि गुआ में नये लोगों को किरीबुरु प्रबंधन योगदान दिलाने की गलती नहीं करे. प्रबंधन ने भी कहा कि हम अपने यहां योगदान नहीं दिलायेंगे. कुछ कर्मियों के मेडिकल इन्वैलिडेशन मामले पर गहन चर्चा हुई. सेल अस्पताल एवं बोकारो प्रबंधन से वार्ता कर समस्या की समाधान निकालने पर सहमति बनी. अन्य सभी मुद्दे अगली बैठक में समाधान करने पर रजामंदी हुई. अगली बैठक की सूचना प्रबंधन द्वारा संयुक्त मोर्चा को दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-bike-rider-dies-after-being-hit-by-coal-laden-truck-family-members-in-bad-condition-crying/">लातेहार

: कोयला लदे ट्रक की चपेट आकर बाइक सवार की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
आरएफआई कार्ड फोटो उठाने को लेकर वार्ता हुई. इच्छुक व्यक्ति फोटो उठा सकते हैं. प्रबंधन किसी को बाध्य नहीं करेगी. बैठक में एटक से जगमोहन सामद, दिलीप झा, सुरेश पान, इंटक (सी) से करनेश जेराइ, बीएमएस से प्रमोद महंतो, इंटक (डी) से देवाशीष कर, सीटू से सहजादा अहमद, जेएमएमयूसे महेश्वर पात्र, झारखंड मजदूर संघर्ष संघ से राजेंद्र सिंधिया, सुनील कुमार पासवान, पूर्ण चंद्र मल्लिक मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही