Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : मैट्रिक परीक्षार्थी को सेल प्रबंधन उपलब्ध कराएगी बस सेवा

Kiriburu (Shailesh Singh) : सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से किरीबुरू-मेघाहातुबुरु के छात्र-छात्राओं को मैट्रिक की परीक्षा देने हेतु नोवामुंडी स्थित परीक्षा केन्द्रों पर आवागमन के लिए सेल की किरीबुरू प्रबंधन बस उपलब्ध कराएगी. सांसद एवं सेल प्रबंधन के संयुक्त प्रयास से छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों की एक बड़ी समस्या का समाधान हो गया. इससे लोगों में भारी खुशी देखी जा रही है. उल्लेखनीय है कि किरीबुरू-मेघाहातुबुरु के विभिन्न सरकारी स्कूलों के लगभग 60 छात्र-छात्राएं मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. सभी बच्चों का परीक्षा केन्द्र किरीबुरू से लगभग 30 किलोमीटर दूर नोवामुंडी स्थित स्कूल में दिया गया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-akhil-bharatiya-vidyarthi-parishad-submitted-memorandum-to-bdo/">बहरागोड़ा

: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

मुखिया ने सांसद व विधायक को समस्या से कराया था अवगत

[caption id="attachment_581318" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Kiriburu-Letter.jpg"

alt="" width="600" height="803" /> बीडीओ द्वारा सेल प्रबंधन को लिखा गया पत्र.[/caption] 14 मार्च को हुई वोकेशनल कोर्स की परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. बच्चों की इस समस्या को देखते हुए परीक्षा से पूर्व में ही विद्यालय प्रबंधन समिति व प्राचार्य ने किरीबुरू पश्चिम की मुखिया पार्वती किडो को पत्र लिख सेल प्रबंधन से एक बस उपलब्ध कराने का आग्रह किया था. मुखिया ने इस बाबत सेल प्रबंधन से बस हेतु बात भी की थी लेकिन प्रबंधन ने बस देने से मना कर दिया था. इसके बाद मुखिया ने सांसद गीता कोड़ा, विधायक सोनाराम सिंकू, नोवामुंडी प्रखंड के बीडीओ अनुज बंदो को पत्र लिख इस समस्या के समाधान हेतु गुहार लगाई थी. बीडीओ ने भी 9 मार्च को सेल प्रबंधन को पत्र लिखा था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-plus-two-high-school-students-did-an-educational-tour/">बहरागोड़ा

 : प्लस टू उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया

सांसद ने सीजीएम से फोन पर की थी बात

शिकायत मिलने के बाद 16 मार्च को सांसद गीता कोड़ा ने अपने प्रतिनिधि किनुराम मुंडा के माध्यम से किरीबुरू के सीजीएम कमलेश राय से फोन पर बात की. बातचीत के बाद सीजीएम ने 20, 22, 24, 27, 29 मार्च एवं 3 अप्रैल को होने वाली मैट्रिक परीक्षा हेतु बच्चों को नोवामुंडी स्थित परीक्षा केन्द्र पर जाने-आने हेतु बस उपलब्ध कराने की बात कही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही