Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरू लौह अयस्क खदान के अधिकारी रवीन्द्र किशन सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह घटना मंगलवार की देर शाम की बताई जा रही है. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि वह किरीबुरू खदान से ड्यूटी खत्म कर बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान जेनरल ऑफिस से कुछ दूरी पर एक मोड़ पर उनकी बाइक की संतुलन बिगड़ गई एवं वह दुर्घटना के शिकार हो गए. इस दुर्घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सेल अस्पताल किरीबुरू पहुंचाया.
इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-illegal-coal-laden-truck-seized-driver-absconding/">बेरमो
: अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, ड्राइवर फ़रार
[wpse_comments_template]
Leave a Comment