Search

 
 
 

किरीबुरू : सेल अधिकारी की पत्नी का भुवनेश्वर में होगा इलाज

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मेघाहातुबुरु खदान के सेल अधिकारी सुनील कुमार की पत्नी सुमन को इस्पात जेनरल अस्पताल राउरकेला से एयर लिफ्ट कर भुवनेश्वर ले जाने की तैयारी चल रही है. 21 अप्रैल की रात लगभग 9 बजे सुनील कुमार अपनी पत्नी सुमन व दो बच्चों को बाइक से घूमा रहे थे. तभी शॉपिंग सेंटर के पास एक कार ने पीछे से बाइक में जोरदार धक्का मार दिया था. इस दुर्घटना में सभी घायल हुए थे लेकिन सुमन के शरीर पर कार का चक्का चढ़ने से शरीर की कई हड्डियां टूटने के साथ-साथ गंभीर चोटें आयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-killed-one-injured-in-elephant-attack-in-patmada/">जमशेदपुर

: पटमदा में हाथी के हमले से एक की मौत, एक घायल

बेहतर इलाज हेतु भुवनेश्वर ले जाने की चल रही है तैयारी

उन्हें सेल अस्पताल किरीबुरू में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएच राउरकेला रेफर किया गया था. सुमन को देखने मेघाहातुबुरु के सीजीएम के अलावे किरीबुरू-मेघाहातुबुरु खदान के तमाम बडे़ अधिकारी सेल अस्पताल पहुंचे थे तथा अनेक अधिकारी राउरकेला अस्पताल में मौजूद हैं. शहर के सभी लोग सुमन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. एक सेल अधिकारी ने बताया की सुमन की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उसे बेहतर इलाज हेतु एयर लिफ्ट कर भुवनेश्वर ले जाने की तैयारी चल रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही