Search

 
 
 

किरीबुरु : सेल के अधिकारियों ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु लौह अयस्क खादान प्रबंधन के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर 5 जुलाई को जेनरल ऑफिस के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसी क्रम में किरीबुरु खादान के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा महात्मा गांधी स्मारक व जेनरल ऑफिस प्रांगण में साफ-सफाई किया. इस दौरान तमाम सेलकर्मियों, उनके परिवार के सदस्यों, दुकानदारों एवं पूरे शहरवासियों से अपील किया कि वह जहां रहते हैं उसके आसपास के क्षेत्रों को पूरी तरह से साफ रखें और प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद करें तथा कचड़ों को कुड़ादान में हीं डालें. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-women-staged-a-sit-in-near-birsa-memorial-for-various-demands/">किरीबुरु

: विभिन्न मांगों को लेकर बिरसा स्मारक के पास महिलाओं ने दिया धरना
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव पुरे भारत में मनाया जा रहा है. भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय द्वारा सेल प्रबंधन को भी आजादी का अमृत महोत्सव के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्रों में आइकोनिक वीक के तहत 4 जुलाई से 10 जुलाई तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करने को कहा गया है. इसके तहत 4 जुलाई से 10 जुलाई तक किरीबुरु खादान प्रबंधन के तत्वावधान में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. आज का स्वच्छता अभियान कार्यक्रम उसी का हिस्सा था. इस दौरान उप महाप्रबंधक अजय कुमार, सहायक महाप्रबंधक रथिन विश्वास, वरिष्ठ प्रबंधक रमेश कुमार सिन्हा, रोहित टोप्पो, सहायक प्रबंधक अजय शंकर मिश्रा, सी के विश्वाल, डॉ. सत्यव्रत बेहरा, रिषभ सिंह, विजय गुप्ता, हेमंत आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही