Search

किरीबुरु : सेल के अधिकारियों ने हॉकी खिलाड़ियों के साथ मनाई दीपावली

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रंबधन के अधिकारियों ने प्रबंधन द्वारा संचालित सेल डे बोर्डिंग हॉकी ट्रेनिंग सेंटर के युवा खिलाड़ियों के साथ दीपावली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया. इस दौरान हॉकी सेंटर के दर्जनों बच्चों ने हॉकी मैदान के विभिन्न क्षेत्रों में आकर्षक रंगोली व सेल का लोगो बनाया. देर शाम जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई. इसे भी पढ़ें : दुष्कर्म">https://lagatar.in/panki-mla-met-the-rape-victims-family-assured-them-of-all-possible-help/">दुष्कर्म

पीड़ित परिवार से मिले पांकी विधायक, हर संभव मदद का भरोसा दिलाया
सेल अधिकारी भी बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बांट अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया. इस सेंटर में दर्जनों गरीब बच्चे हॉकी का प्रशिक्षण लेते हैं. इस दौरान उप महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह, सहायक महाप्रबंधक राम बाबू डोराडला, वीर सिंह मुंडा, जगदीप महाराणा, सरगेया अंगारिया आदि दर्जनों मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//