Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : धोबील गांव में सेल ने स्वास्थ्य जांच शिविर की आयोजित

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल, बीएसएल की मनोहरपुर अयस्क खान के चिड़िया अस्पताल प्रबंधन द्वारा सीएसआर योजना के तहत सारंडा के धोबील गांव के विद्यालय में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. यह स्वास्थ्य जांच शिविर चिड़िया अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजकुमार, डॉ. नीतु एवं डॉ. सक्षम के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है. चिकित्सा शिविर में धोबील, धर्मरगुटु, जोजोपी, बढुईया, सोनापी आदि आस पास गांवों के सैकड़ों मरीज विभिन्न रोगों का इलाज कराने पहुंच रहे हैं. मरीजों में महिलाओं व बच्चों की संख्या अधिक है. प्रायः मरीज सामान्य बीमारी जैसे सर्दी, खांसी, बुखार, चर्म रोग, दंत रोग आदि से ग्रसित पाये गये. जरूरत अनुसार मरीजों का रक्त जांच भी किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-forest-department-is-resourceless-how-will-the-cashew-forest-be-saved-from-fire-in-summer/">चाकुलिया

: वन विभाग है संसाधन विहीन, गर्मी में आग से कैसे बचेंगे काजू के जंगल?

निःशुल्क दवा वितरित

[caption id="attachment_540271" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/chikitsa-shiwir-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> दवाइयां देते फर्मासिस्ट.[/caption] चिड़िया अस्पताल प्रबंधन द्वारा लगाये गये इस चिकित्सा शिविर से ग्रामीण उत्साहित हैं. ग्रामीणों ने बताया की समय-समय पर ऐसा चिकित्सा शिविर का आयोजन करते रहने से हमें लाभ मिलेगा. शिविर में फर्मासिस्ट नरेन्द्र नाथ दासगुप्ता, लैब तकनीशियन थोमस लागुरी, मोहन लाल चौबे के अलावे एएनएम आदि मौजूद हैं. मरीजों को इलाज के के बाद जरूरी दवाएं निःशुल्क दी जा रही है. [caption id="attachment_540272" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/chikitsa-shivir-3-300x226.jpg"

alt="" width="300" height="226" /> स्कूल में लगा चिकित्सा शिविर.[/caption] इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-kalash-yatra-started-from-bamdol-swarnrekha-river-ghat-with-music-and-music/">बहरागोड़ा

: बामडोल स्वर्णरेखा नदी घाट से गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही