Search

 
 
 

किरीबुरू : सेलकर्मियों ने मनाया सद्भावना दिवस, ली शपथ

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरू प्रबंधन ने जेनरल ऑफिस प्रांगण में सद्भावना दिवस मनाया. सद्भावना दिवस के अवसर पर सीजीएम कमलेश राय के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सभी सेलकर्मियों को शपथ दिलाया गया. सभी सेलकर्मियों ने शपथ लिया कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करुंगा. मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाउंगा. इस कार्यक्रम में सीजीएम कमलेश राय, सीजीएम एसएस साहा, महाप्रबंधक स्वांय, महाप्रबंधक बीके मिंज, महाप्रबंधक सुकरा हो, उप महाप्रबंधक अमित कुमार विश्वास, सहायक महाप्रबंधक रथिन विश्वास, रमेश सिन्हा, वरिष्ठ प्रबंधक रोहित टोप्पो समेत दर्जनों सेलकर्मी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sindhara-festival-of-rani-sati-dadi-ji-in-jugsalai-on-august-20/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में राणी सती दादी जी का सिंधारा उत्सव 20 अगस्त को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही