Search

 
 
 

किरीबुरु : देश की आजादी के नायकों को सेलकर्मियों ने मौन रख किया याद

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु जेनरल आफिस प्रांगण स्थित स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा के सामने सीजीएम कमलेश राय के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर भारत की आजादी के लिए संघर्ष के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले देश के वीर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दिया गया. इस दौरान सारे सेलकर्मी भी अपने-अपने कार्यस्थल पर खडे़ होकर शहीदों की याद में मौन रखे, जिससे कुछ देर के लिये प्रबंधन का सारा कामकाज ठप रहा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-pollution-due-to-transportation-of-iron-ore-from-brpl-company-in-barajamda/">किरीबुरु

: बड़ाजामदा में बीआरपीएल कंपनी से लौह अयस्क ढुलाई से हो रहा प्रदूषण
ऐसे कार्यक्रम का आयोजन हेतु भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा भी एक पत्र सेल प्रबंधन को मिला था. उसमें सिर्फ कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों हीं नहीं बल्कि तमाम श्रमिकों को अपने-अपने कार्यस्थल पर इस कार्यक्रम को आयोजित करने का निर्देश दिया गया था. इस दौरान सीजीएम कमलेश राय, महाप्रबंधक राम सिंह, उप महाप्रबंधक अमित विश्वास, रथिन विश्वास, रोहित टोप्पो आदि काफी संख्या में सेलकर्मी शामिल हुये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही