Search

 
 
 

किरीबुरु : सेल की गुवा अस्पताल में 10 केएलडी का इफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट शुरू

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की गुवा अस्पताल में गुवा प्रबंधन द्वारा 10 केएलडी क्षमता का इफ्लूएन्ट ट्रीटमेंट प्लांट (इटीपी) लगाया गया है. इस प्लांट का उद्घाटन गुवा के सीजीएम कमल भास्कर ने फीता काटकर किया. उन्होंने बताया की इटीपी प्लांट इस अस्पताल के लिये अत्यंत जरुरी था. इसके माध्यम से पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने में सफल होंगे. यह इटीपी प्लांट लैब, ऑपरेशन थियेटर से निकलने वाली तमाम रासायनिक व दूषित पदार्थ, रक्त आदि को स्टोर कर उसे रिसाइकिल कर शुद्ध व स्वच्छ कर देगी. इसे भी पढ़ें : वडोदरा">https://lagatar.in/vadodara-pm-modi-inaugurated-tata-aircraft-complex-said-this-factory-reflects-the-new-work-culture-of-new-india/">वडोदरा

:   पीएम मोदी ने टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्लेक्स का उद्घाटन किया, कहा, यह नये भारत के नये वर्क कल्चर का रिफ्लेक्शन है
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Kiriburu-Gua-ETP-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पहले यह रासायनिक पदार्थ विभिन्न माध्यमों से जमीन व अन्यत्र जाता था, जिससे भूमिगत जल स्रोत, पर्यावरण प्रदूषित होने की संभावना बनी रहती थी. इस इटीपी पर लगभग 59 लाख रुपये खर्च आया है. इस दौरान महाप्रबंधक आरके बंगा, सीएमओ डॉ सीके मंडल, डॉ विप्लव दास, डॉ अशोक कुमार अमन, डॉ प्रियंका रानी पात्रा, डॉ भेंगरा, महाप्रबंधक एसपी दास, महाप्रबंधक संजय बनर्जी, कंटेक्टर अशोक कुमार, मैनेजर मनोज कुमार, यूनियन के प्रतिनिधि में रामा पांडे, अंतर्यामी महाकुड़, आरके सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही