Search

 
 
 

किरीबुरु : सेल के महाप्रबंधक बी.के. मिंज समेत पांच कर्मी सेवानिवृत्त, दी गयी विदाई

 
एचआरडीसी सेंटर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन Kiriburu (Shailesh Singh) :  सेल, किरीबुरु के महाप्रबंधक प्रभारी (इलेक्ट्रिकल) बालकृष्ण मिंज समेत पांच पदाधिकारी 31 मई को सेवानिवृत्त हुए. इस अवसर पर सीजीएम कमलेश राय के नेतृत्व में किरीबुरु प्रबंधन ने एचआरडीसी सेंटर में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया. मौके पर सीजीएम ने सभी को डीनर सेट, प्रशस्ति पत्र और अन्य उपहार भेंट किये.  सेवानिवृत्त होने वालों में बालकृष्ण मिंज के अलावा जलधर करुआ (टीसीओ), करुणाकर करुआ (सीनियर इलेक्ट्रीशियन), ममता नायक (एसीजेटी, चिकित्सा विभाग) और कुंजबिहारी नायक (सीनियर तकनीशियन) शामिल हैं.

सभी कर्मियों ने किरीबुरु खदान को नयी उंचाईयों पर पहुंचाया

सीजीएम कमलेश राय ने कहा कि महाप्रबंधक बी के मिंज समेत पांचों सेलकर्मी किरीबुरु खदान के विभिन्न विभागों के स्तम्भ थे. सभी ने किरीबुरु खदान को अपना करीब 35-40 वर्ष का बहुमूल्य योगदान दिया. सभी ने उत्पादन और उत्पादकता की रीढ़ बन खदान को नयी उंचाईयों पर पहुंचाया है. उनके महत्वपूर्ण योगदान को सेल प्रबंधन हमेशा याद रखेगी. हम सभी सेवानिवृत्त सेलकर्मियों के बेहतर भविष्य, सुखमय, स्वस्थ जीवन और लंबी आयु की कामना करते हैं.

समारोह में ये लोग रहे मौजूद

विदाई समारोह में महाप्रबंधक राम सिंह, महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक सुदीप दास, महाप्रबंधक सुकरा हो, उप महाप्रबंधक अमित कुमार विश्वास, सहायक महाप्रबंधक रथिन विश्वास, रमेश सिन्हा, सुरेश पान, दिलीप झा समेत सेल के कई कर्मी मौजूद रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/ac3005a6-52ca-407f-9008-7a93c28e4f93.jpeg"

alt="" width="1156" height="534" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/187e8650-dc6c-4c7d-899e-37f73820c2a5.jpeg"

alt="" width="1156" height="534" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही