Search

 
 
 

किरीबुरू : सेल की गुवा प्रबंधन ने 420 जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया कंबल

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की गुवा अयस्क खदान प्रबंधन ने मंगलवार को जोजोगुटू में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर चार गांव के कुल 420 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. खदान क्षेत्र के प्रभावित गांव जोजोगुटू, राजाबेड़ा, बाईहातु एवं तितलीघाट के लोगों को सीएसआर योजना के तहत ठंड से बचाने के लिए कंबल प्रदान किया गया. सीजीएम बीके गिरी के निर्देश पर तथा झारखण्ड ग्रुप ऑफ माइंस के महाप्रबंधक (पीएंडए) एसएन पंडा, महाप्रबंधक दीपक प्रकाश, महाप्रबंधक आरके सिन्हा, उप महाप्रबंधक टीसी आनंद, सीएसआर पदाधिकारी तनवीर जाफर एवं राकेश नंदकोलियार की मौजूदगी में गरीब तबके के महिला, पुरुष व बुजुर्गों को कंबल दिया गया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-training-given-to-anganwadi-workers-on-early-child-development/">नोवामुंडी

: आरंभिक बाल विकास पर आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

आगे भी जारी रहेगा कार्यक्रम

इस संबंध में उप महाप्रबंधक टीसी आनंद ने बताया कि जोजोगुटू के 125, राजाबेड़ा के 66, बाईहातु के 112 एवं तितलीघाट के 105 समेत कुछ अन्य मिलाकर कुल 420 वृद्ध व जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल दिया गया है. यह पहला चरण है. ऐसे अनेक कार्यक्रम कर जरूरतमंदों को लाभान्वित किया जायेगा. इस दौरान मुखिया मुन्नी देवगम, मुंडा कानूराम देवगम, मुंडा जामदेव चाम्पिया, मानसिंह चाम्पिया, राजेश सांडिल, बामिया माझी, भुवनेश्वर जारिका आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही