Search

 
 
 

किरीबुरू : सेल की झारखंड खान समूह ने जैव विविधता पार्क को बैटरी चालित वाहन दिया

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेल की झारखंड खान समूह ने जैव विविधता पार्क, रांची प्रबंधन को बैटरी चालित 6 सीटर वाहन (गोल्फकार्ट) प्रदान किया. पर्यावरणीय क्षरण और जलवायु परिवर्तन का असर इको सिस्टम और दुनिया भर की आबादी पर पड़ता है. इस मिशन के तहत, बीएसएल (सेल) की झारखंड खान समूह ने जैव विविधता पार्क, रांची में स्थायी जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए सीएसआर के तहत बैटरी संचालित 6 सीटर वाहन (गोल्फकार्ट) प्रदान किया. यह बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को पार्क की सवारी करने में मदद करेगा. यह उनके बीच आजीविका सृजन में भी सहायक होगा. इस वाहन को झारखंड खान समूह के महाप्रबंधक (सीएसआर) नवीन कुमार सोनकुशरे एवं प्रवीण कुमार ने श्रीकांत वर्मा, डीएफओ रांची डिवीजन को सौंपा. इसे भी पढ़ें : विश्व">https://lagatar.in/principal-district-judge-planted-saplings-in-civil-court-premises-on-world-environment-day/">विश्व

पर्यावरण दिवस पर सिविल कोर्ट परिसर में प्रधान जिला जज ने किया पौधा रोपण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही