Search

 
 
 

किरीबुरू : एनसीक्यूसी प्रतियोगिता में सेल की उन्नति एवं तत्पर टीम ने ने जीता एक्सीलेंस अवार्ड

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : महाराष्ट्र के औरंगाबाद में क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट (एनसीक्यूसी)-2023 प्रतियोगिता में सेल की किरीबुरू खदान की उन्नति एवं तत्पर टीम ने एक्सीलेंस अवार्ड (प्रथम, स्वर्ण पदक) प्राप्त किया. इस सफलता के बाद दोनों टीमों ने चीन के बिजिंग शहर में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल क्वालिटी कॉन्सेप्ट कन्वेंशन के लिये क्वालीफाई कर लिया है. [caption id="attachment_515200" align="aligncenter" width="557"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/01rc_m_145_01012023_1.jpg"

alt="" width="557" height="371" /> पुरस्कार के साथ टीम के सदस्य[/caption]

कुल पांच हजार टीमों ने भाग लिया

इस प्रतियोगिता में सेल, टाटा स्टील, जिंदल आदि जैसी अनेक बड़ी कंपनियों की पांच हजार टीमों ने भाग लिया था. इसमें किरीबुरू खादान की उन्नति एवं तत्पर टीम ने यह सफलता पायी है. यह प्रतियोगिता खदान व उपक्रमों में कम लागत व सीमित संसाधनों में कुछ अलग कर कंपनी प्रबंधन को अधिक लाभ पहुंचाने व दुर्घटनाओं तथा क्षति से बचाने हेतु आयोजित किया जाता है. प्रतियोगिता का थीम एकीकृत गुणवत्ता अवधारणा - वैश्विक नेतृत्व का प्रवेश द्वार था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rotary-clubs-127th-monthly-blood-donation-camp-organized/">चाईबासा

: रोटरी क्लब का 127वां मासिक रक्तदान शिविर आयोजित

दोनों टीमों ने तकनीक का किया बेहतर इस्तेमाल

उन्नति टीम ने खदान के सौवैल मशीन के चारों तरफ इस प्रकार से कैमरा फीट किया की वह खनन गतिविधियों व हौलपैक मशीन में अयस्क की लोडिंग के दौरान होने वाली दुर्घटना व पहाड़ी से चट्टान गिरने से पूर्व देखकर दुर्घटना से मशीन व स्वंय को बचा सके. जबकि तत्पर टीम ने कन्वेटर-43 के रोटर पैनल के कंट्रोल सर्किट में कुछ अलग मोडिफिकेशन कर प्रबंधन को होने वाले नुकसान व संभावित दुर्घटना से बचाने का कार्य किया है. सेल किरीबुरू खदान की उन्नति टीम में किरीबुरू खादान से राहुल यादव, संजय देव, सत्यजीत दास, हेमंत कुमार बेहुरिया, डी के राउत राय, संजय तिग्गा जबकि टीम तत्पर से अशोक नागरु, लक्ष्मण प्रसाध सिंह एंव नीतिन कुमार शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही