Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : सारंडा में साल का फूल खिलेगा, ना कि कमल फूल : मंगल सिंह बोबोंगा

Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा में साल का फूल खिलता है, ना कि कमल का फूल खिलेगा. प्रधानमंत्री मोदी देश वासियों से राम नाम जपवा रहे हैं लेकिन सारा माल अपना व आडानी के नाम करवा रहे हैं. उक्त बातें पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने जेएमएमयू कार्यालय में सिंहभूम संसदीय सीट पर इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार जोबा माझी के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुये कहा. उन्होंने कहा कि सारंडा की वन व खनिज संपदाओं को भाजपा सरकार लूटने की तैयारी में है. वह चाहती है कि यहां की भाजपा प्रत्याशी को जिताकर खदानों, जंगलों व जमीन को अडानी, अंबानी के हाथों सौंप लूटा जाये. ऐसा होने नहीं देना है. इसे भी पढ़ें : पांचवें">https://lagatar.in/in-the-fifth-phase-58-lakh-voters-will-decide-the-fate-of-the-candidates-in-three-lok-sabha-constituencies-of-jharkhand/">पांचवें

चरण में झारखंड के तीन लोस में 58 लाख वोटर करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
उन्होंने कहा कि अगर आज हम चूक गये तो आने वाला समय काफी खराब होगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चाईबासा आयेंगे और अपने आपको चाईबासा व चायवाला में समानता दिखाकर आपको बरगलाने की कोशिश करेंगे, लेकिन इसमें फंसना नहीं है. आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में मात्र पंद्रह दिन कडी़ मेहनत कर एक एक मतदाता को अपने साथ जोडे़ं. हर एक वोटर बूथ पर जाकर अपना बहुमूल्य वोट जोबा माझी के तीर-धनुष निशान पर दें. इसे भी पढ़ें : कौन">https://lagatar.in/who-stole-the-progress-achieved-through-your-hard-work/">कौन

चुरा ले गया आपकी मेहनत से निकली तरक्की ?
उप मुखिया सुमन मुंडू ने कहा कि ओल सीझता भी है और कोल बुझता भी है. अब हमें कोई बरगला नहीं सकता है. इस दौरान झामुमो नेता इजहार राही, लक्ष्मी नारायाण लागुरी, फिरोज अहमद, अल्बर्ट मुंडा, रोयाराम चाम्पिया, मुखिया पार्वती किडो़, मुखिया लिपि मुंडा, उप मुखिया शमशाद आलम, उप मुखिया सुमन मुंडू, पूर्व प्रमुख जीरेन सिंकु, पूर्व मुखिया आलोक तोपनो, वीर सिंह मुंडा, सुरेश टुट्टी, शांतियल भेंगरा, माधव चन्द्र कोडा़, धनीराम लकडा़, शेख मुख्तार, एन एन घटवारी, पूर्ण चन्द्र माझी, इमिल तोपनो, अशोक मालुवा, भूषण टूटी आदि दर्जनों मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही